मुकेश अंबानी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है उनकी बात करें तो वह भारत देश के सबसे अमीर आदमी है और बात करें विश्व की तो विश्व में उनका स्थान दसवें नंबर पर आता है। मुकेश अंबानी की संपत्ति की बात करें तो उनकी संपत्ति 81 बिलियन यूएस डॉलर यानी लगभग 90000 करोड रुपए से भी अधिक है। मुकेश अंबानी का घर भारत ही नहीं बल्कि विश्व में भी सबसे महंगे घरों में शामिल है उनका यह घर एंटीलिया लगभग 15000 करोड रुपए की कीमत का है। अब आपको उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी इस बात का अंदाजा तो लग ही गया होगा कि उनकी सिक्योरिटी में लगने वाले फोर्स कैसी होगी। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी के बारे में बताने जा रहे हैं।
मुकेश अंबानी को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है
मुकेश अंबानी को भारत सरकार की तरफ से जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है यह सिक्योरिटी भारत देश के सिर्फ प्रधानमंत्री के लिए तैनात की जाती है। अगर इस सिक्योरिटी की बात करें तो यह दुनिया की सबसे सुरक्षित सिक्योरिटी मैं शामिल है। मुकेश अंबानी के लिए यह सिक्योरिटी बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह सिक्योरिटी कितनी महत्वपूर्ण है इस बात का अंदाजा आप इस चीज से लगा सकते हैं कि यह भारत के सिर्फ 17 लोगों को ही मिली है और मुकेश अंबानी भी उन 17 लोगों में शामिल हैं।
55 गार्ड रहते हैं तैनात
मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी की बात करें तो इनकी सिक्योरिटी में कुल 55 हाईली ट्रेंड बॉडीगार्ड हमेशा तैनात रहते हैं इसके साथ साथ उनकी सिक्योरिटी में 10 एनएसजी कमांडो की रहते हैं। यह सभी सुरक्षाकर्मी मार्शल आर्ट में बखूबी माहिर होते हैं। इन सभी सिक्योरिटी गार्ड के पास हाईली कम्युनिकेशन के यंत्र भी होते हैं।
2003 मैं मिली थी यह सिक्योरिटी
मुकेश अंबानी की जेड प्लस सिक्योरिटी की बात करें तो उन्हें यह सिक्योरिटी 2003 में तत्कालीन सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। मुकेश अंबानी जब अपने गृह राज्य में होते हैं तो उनके सिक्योरिटी में सभी गार्ड तैनात रहते हैं। जब मुकेश अंबानी अपने राज्य से किसी दूसरे राज्य या विदेश में जाते हैं तो उनकी सुरक्षा में कुछ अन्य गार्ड भी सरकार द्वारा मुहैया कराए जाते हैं।
खुद उठाते हैं पूरा खर्चा
मुकेश अंबानी को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी का पूरा खर्चा मुकेश अंबानी को तो उठाते हैं इस पूरी सिक्योरिटी का हर महीने का खर्च लगभग 16 लाख होता है। जो वह हर महीने सरकार को देते हैं। इतनी अच्छी और देश की सबसे सुरक्षित सिक्योरिटी होने के बाद भी मुकेश अंबानी पालक से अपनी सिक्योरिटी में रिटायर्ड एनएसजी कमांडो और पैरामिलिट्री के रिटायर्ड जवानों को भी रखते हैं।