Breaking News
Home / खबरे / 10000 को 10T की जगह क्यों लिखते हैं 10K , दिलचस्प है इसकी वजह

10000 को 10T की जगह क्यों लिखते हैं 10K , दिलचस्प है इसकी वजह

दुनिया में बदलते समय के साथ आपस में बातचीत करने का तरीका भी बदलता जा रहा है आज के समय पूरी दुनिया में शॉर्ट फॉर्म का चलन काफी बढ़ गया है। आज आपको कुछ ऐसे ही दिलचस्प शॉर्ट फॉर्म के बारे में बताते हैं जिन्हें सुनकर आपको काफी संतुष्टि मिलेगी आपने काफी बार देखा होगा कि 10000 को 10K लिखा जाता है। अगर इंग्लिश की बात करें तो 1000 को THOUSAND कहते हैं इसके लिए T उपयोग होना चाहिए लेकिन आखिर K का उपयोग क्यों किया जाता है। इसके पीछे का गणित हम आप को समझाते हैं।

ग्रीक शब्द chilioi से शुरू हुई कहानी

हजार के लिए के लिखने के पीछे की कहानी एक ग्रीक शब्द chilioi से शुरू होती है इसका अर्थ होता है हजार। पहले के जमाने में ग्रीस में हजार शब्द के लिए इसी chilioi का उपयोग किया जाता था। इसके बाद धीरे-धीरे दुनिया के अन्य भाषाओं में भी इस शब्द का उपयोग होने लगा धीरे धीरे यह शब्द kilo बन गया। इसके बाद kilo का मतलब हजार से गुना होता था इसी किलो के चलते 1000 मीटर को किलोमीटर 1000 ग्राम को किलोग्राम 1000 लिटर को किलोलीटर बना दिया गया। इन सब से यह साफ जाहिर होता है कि kilo का मतलब हजार होता है जैसे 1 kilo की बात करें तो उसमें 1000 ग्राम होते हैं।

इसी kilo का उपयोग करते करते धीरे-धीरे पूरी दुनिया में यह शब्द यूज़ में आने लगा। साथ ही शॉर्ट फॉर्म के चलते kilo का शॉर्ट फॉर्म K लिख दिया जाने लगा। जिसके बाद 10000 लिखने के लिए 10 के आगे K लगाने का अर्थ होता है 10 को 1000 से गुणा किया गया है।

god be with me बन गया good bye

शॉर्ट फॉर्म के जमाने में वक्त के साथ धीरे-धीरे काफी परिवर्तन देखने को मिलते हैं ऐसा ही एक शब्द god be with me धीरे-धीरे आगे चलते चलते हैं good bye बन गया। सामान्य तौर पर बाय-बाय शब्द का उपयोग बच्चों को सुलाने के लिए किया जाता था। लेकिन इसके बाद इसका उपयोग अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग किया जाने लगा। जैसे क्रिकेट और गोल्फ में बाय का मतलब अलग होता है। जबकि सामान्य जीवन में अलग होता है।

दुनिया भर में काफी लोग OK शब्द का उपयोग करते हैं पुराने समय में इस का फुल फॉर्म होता था all correct जिसे पहली बार शॉर्ट करके एक अमेरिकी अखबार बोस्टन मॉर्निंग ने अपनी पोस्ट में छापा। उस समय स्पेलिंग गलतियां एक फैशन बनी हुई थी इसलिए इसे Oll korrect मानते हुए इसका शॉर्ट फॉर्म OK कर दिया गया।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *