Breaking News
Home / खबरे / रो-रो कर बुरी हालत हुई सिद्धार्थ शुक्ला की गर्ल-फ्रेंड शहनाज गिल की

रो-रो कर बुरी हालत हुई सिद्धार्थ शुक्ला की गर्ल-फ्रेंड शहनाज गिल की

बॉलीवुड के लिए आज एक बहुत ही दुखद खबर आई है। बॉलीवुड और टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। उनका आज सुबह 9:00 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। जैसे ही उनके मिथुन की खबर सबको पता चली मानो सब के पैरों नीचे से जमीन खिसक गई हो। बॉलीवुड जगह इतनी क्षति को शायद ही बर्दाश्त कर पाएगा। हाल ही में खबर आई है कि सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त और बिग बॉस 13 में उनकी पार्टनर रही शहनाज गिल भी काफी दुखी नजर आ रही है। जैसे ही शहनाज गिल को उनके देहांत की खबर मिली वह टूट गई थी।

खबर मिलने पर छोड़ी शूटिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हुई उस समय शहनाज गिल सेट पर शूटिंग कर रही थी। जैसे ही उनको यह खबर मिली कि सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे हैं वह काफी दुखी हो गई और उन्होंने तुरंत शूटिंग कैंसिल कर दी और वह घर की तरफ रवाना हो गई। जिसके बाद खबर आई कि वह काफी दुखी नजर आ रही हैं और वह सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से काफी टूट भी गई हैं।

बिग बॉस 13 में थे एक साथ

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस 13 में एक साथ नजर आए थे। इन दोनों की जोड़ी उस समय काफी अच्छी थी। जितना यह एक दूसरे से लड़ाई किया करते थे उतना ही एक दूसरे की परवाह भी करते थे। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी काफी पसंद आती थी। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे।

एक दूसरे के साथ नाम भी जोड़ा गया था

सूत्रों के अनुसार इन दोनों के बीच वैसे तो कोई रिलेशनशिप की खबर नहीं है लेकिन एक समय ऐसा था जब इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद किया करते थे और इन दोनों का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता था। इन दोनों की जोड़ी लोगों को इतना पसंद आती थी कि एक समय लोग इन दोनों की शादी की बात करने लग गए थे। यह जोड़ी हमेशा ही एक दूसरे के साथ रही है और एक दूसरे की परवाह भी करती थी। इन दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा था। लेकिन अभी जब सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं रहे हैं तो शायद शहनाज गिल अकेली पड़ गई है और वह यह दुख बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं।

 

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *