Breaking News
Home / खबरे / कितनी सम्पति के मालिक है रोहित शेट्टी

कितनी सम्पति के मालिक है रोहित शेट्टी

बॉलीवुड के जाने माने दिग्गज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने अपने कैरियर की शुरुआत मात्र ₹30 से की थी उन्होंने बहुत सारी फिल्में और टीवी सीरियल बनाए हैं। आज के समय में वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रोहित के पिता बचपन में ही गुजर गए थे जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज एक अपना बड़ा नाम बना लिया है वह बॉलीवुड के बड़े बड़े निर्देशकों में से एक हैं। रोहित शेट्टी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा देती हैं। रोहित अपना जीवन भी बड़े ही शानदार तरीके से जीते हैं आज हम आपको रोहित की संपत्ति के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।

गरीबी में गुजारे थे दिन

आपको बताना चाहेंगे कि रोहित शेट्टी के पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था जब वह महज 5 साल के थे तब उनके सर से उनके पिता का साया उठ गया था। आपको बताना चाहेंगे कि रोहित शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी 70 के दशक के मशहूर विलन और स्टंटमैन रह चुके हैं। पिता की मृत्यु के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। घर के हालात लगातार खराब होते जा रहे थे। इसी के चलते उनको अपने घर की चार गाड़ियां भी बेचनी पड़ी थी। हालात यहां तक खराब हो गए थे कि उनका घर बिकने की कगार पर आ गया था।

फीस ना भरने के कारण निकाला था स्कूल से

आपको बताना चाहेंगे कि रोहित शेट्टी को फीस ना भरने के कारण स्कूल से निकाल दिया गया था। जिसके बाद रोहित शेट्टी अपनी मां के साथ अपनी नानी के घर शिफ्ट हो गए। रोहित को पता था कि वह पढ़ाई में अच्छे नहीं है इसीलिए उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई कभी की ही नहीं।

कितनी है कुल संपत्ति

कुछ रिपोर्ट की माने तो रोहित शेट्टी की कुल संपत्ति लगभग 248 करोड रुपए है। बताना चाहेंगे कि रोहित शेट्टी के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है इसका नाम रोहित शेट्टी प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड है। बता देगी रोहित का यह प्रोडक्शन हाउस बॉलीवुड में बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है। रोहित मुंबई में ही अपने आलीशान घर में रहते हैं इस घर की कीमत भी करोड़ों रुपए में है।

रखते हैं कारों का शोक

आपको बताना चाहेंगे कि रोहित शेट्टी लग्जरी कारों की काफी शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास दुनिया की हर एक महंगी कार है जिसमें बीएमडब्ल्यू मर्सिडीज जैसी महंगी महंगी कारें हैं ‌।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *