आपने अक्सर देखा होगा कि बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की शादी के बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आती है। शादी के बाद अभिनेत्रियों का लगभग फिल्मी करियर खत्म हो जाता है। हालांकि कुछ अभिनेत्रियां ऐसी है जिन्होंने इस तरह की मानसिकता रखने वाले लोगों की सोच बदली है। अनुष्का शर्मा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों ने शादी के बाद भी सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी के बाद खुद को फिल्मों से अलग कर लिया आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने यह साबित किया है कि प्यार से बढ़कर कुछ नहीं होता उन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए अपना शानदार फिल्मी कैरियर त्याग दिया। यह जानते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्री इस लिस्ट में शामिल है।
मुमताज
बॉलीवुड में स्त्री मुझे जीने दो जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री मुमताज को तो आप सभी जानते ही होंगे। मुमताज ने साल 1974 में मसूर एनआरआई बिजनेसमैन मयूर माधवानी से मुंबई में शादी कर ली थी। जिसके बाद वह भारत छोड़कर विदेश में बस गई थी। वह अपने पति के साथ लंदन में बस गई और उसके बाद से ही उन्होंने कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं की है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों से बढ़कर अपने परिवार को प्राथमिकता दी है और आज भी अपने परिवार के साथ विदेश में ही रहती हैं।
पूजा बत्रा
पूजा की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1997 मैं कि थी। उनकी पहली फिल्म विरासत थी जो काफी पॉपुलर रही थी। उसके बाद से ही उन्होंने बॉलीवुड की बहुत सी पॉपुलर फिल्मों में काम किया है। पूजा ने साल 2002 में एक सर्जन सोनू एस आहलूवालिया से शादी कर ली थी। जिसके बाद वह अपने पति के साथ विदेश में ही जाकर बस गई और कभी लौट कर वापस नहीं आई। उन्होंने शादी के बाद अपना फिल्मी करियर खत्म कर लिया था। हालांकि साल 2011 में पूजा का तलाक हो गया।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है। प्रीति जिंटा को बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने डिंपल से बॉलीवुड में सबका दिल जीत लिया था। प्रीति ने साल 2016 में जैन गुड इनफ से शादी की थी जिसके बाद उनसे शादी कर लॉस एंजेलिस में जाकर बस गई और बॉलीवुड मैं शादी के बाद कोई भी फिल्म नहीं की है।