Breaking News
Home / खबरे / सुरों की जादूगर लता मंगेशकर की कुल संपत्ति है इतनी, जीती हैं आलीशान जिंदगी

सुरों की जादूगर लता मंगेशकर की कुल संपत्ति है इतनी, जीती हैं आलीशान जिंदगी

भारत सिनेमा जगत में लता मंगेशकर एक ऐसा नाम है जो हर उम्र का व्यक्ति जानता है। लता मंगेशकर ने भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक गाने गाए हैं। उनके द्वारा गाए हुए गाने आज भी लोगों के दिल में अपनी जगह बनाए हुए हैं। लता जी ने अपनी कम उम्र में ही गाने गाना शुरू कर दिया था इसके बाद लोगों को उनकी आवाज इतनी पसंद आई कि वह पिछले 70 वर्षों से गाने गा रही हैं। लता जी की आवाज को इतनी अधिक इज्जत और सम्मान मिला है जो शायद ही किसी को मिल पाएगा। आज आपको बताते हैं कि लता जी की कुल संपत्ति कितनी है और उन्होंने अपने जीवन में क्या-क्या कारनामे किए हैं।

लता मंगेशकर का जीवन

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उस समय भारत पर ब्रिटिश सरकार का अधिकार था। लता जी ने अपनी कम उम्र में ही गाने गाना शुरू किया और वह 1942 से भारतीय सिनेमा जगत में सक्रिय हो गई। लता जी ने अपने कैरियर में बहुत सारे गायकों के साथ गाने गाए हैं। उन्होंने अपने करियर में मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, आशा भोसले, मुकेश, शमशाद बेगम जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ गाने गए हैं। धीरे-धीरे लता जी के साथी कलाकार दुनिया छोड़कर जाने लगे हैं लेकिन उन्होंने आगे बढ़ते हुए नए नए संगीतकारों के साथ गाने गाए। 2000 के बाद मुकेश है उन्होंने उदित नारायण कुमार सानू सोनू निगम जैसे महान संगीतकारों के साथ भी गाने गाए हैं।

लता मंगेशकर की कुल संपत्ति

लता मंगेशकर ने अपने 70 वर्षों के संगीत कैरियर में लगभग 25000 गाने गाए हैं जो अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। लता जी ने मुख्यतया संगीत क्षेत्र से ही संपत्ति बनाई है। लता जी की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर है जो कि 368 करोड भारतीय रुपए होती है। इसके अलावा लता जी को गाड़ियों का शौक भी है और उनके पास काफी महंगी गाड़ियां उपलब्ध है। फिल्म वीर जारा के लिए प्रोड्यूसर डायरेक्टर यश चोपड़ा ने लता जी को मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी।

लता मंगेशकर को भारत रत्न के अलावा भी मिल चुके हैं सैकड़ों अवार्ड

लता मंगेशकर को वर्ष 2001 में भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से नवाजा गया। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादासाहेब फालके जैसे बड़े-बड़े अवार्ड भी मिल चुके हैं। लता जी के कुल अवार्ड की बात करें तो अब तक वह है 100 से अधिक अवार्ड जीत चुकी हैं जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। लता जी के गाए हुए गाने आज भी लोगों के दिल में धड़कन बनकर उतरते हैं। आज तक उनके जैसा कोई भी सिंगर इतिहास में नहीं हुआ है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *