Breaking News
Home / खबरे / कूड़ा बिनने वाली यह महिला बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, वजह है ये

कूड़ा बिनने वाली यह महिला बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, वजह है ये

भारत में भिखारी और कूड़े बीनने वाले लोग आपको जगह जगह देखने को मिल जाते हैं। लेकिन उनकी इस स्थिति की असली वजह उनका पढ़ा लिखा नहीं होना होता है। यदि पढ़े लिखे होते हैं तो उनको कूड़ा बीनने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई बार हम ऐसे लोगों को भी भीख मांगते हुए देखते हैं। जो पढ़े लिखे होते हैं और अच्छे लहजे में बात भी करते हैं इस प्रकार सभी कूड़ा बीनने वाले या भीख मांगने वाले अनपढ़ नहीं होते हैं।

आखिर कौन है कचरा उठाने वाली महिला

सीचना हैगर नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करते हुए लिखा है कि ‘सभी घटनाएं हमारे आसपास की होती है उन पर ध्यान देना चाहिए। जिस भी किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो मुझे अवगत कराएं’। यह वीडियो बेंगलुरु का है इसमें दिखने वाली एक महिला सेसेलिया मार्गरेट लॉरेंस है, जो बेंगलुरु की सड़कों पर कचरा उठाते हुए दिखाई दे रही है। महिला ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन सभी को ऐसे लोगों की सहायता करनी चाहिए।

अच्छी खासी जिंदगी से क्यों बनी कचरा बीनने वाली

महिला ने वीडियो शेयर करते हुए यह अपील भी की है कि हमें आसपास के लोगों पर ध्यान देना चाहिए। ज्यादातर लोग जो कचरा उठाते हैं या भीख मांगते हैं इनकी भी कोई मजबूरी होती है। या तो दिमाग से विक्षिप्त होते हैं या इनको अपनों ने दूर कर दिया होता है। इसलिए हमें ऐसे लोगों के प्रति दया भावना दिखानी चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए। जिससे वह अपने जीवन में आई लाचारी और बेबसी का सामना कर सकें। और अपना जीवन यापन कर सकें जिससे समाज और संस्कृति के अनुरूप मानवता की सेवा की जा सके।

जापान भी रह चुकी है महिला

सीचना हैगर ने इसके अलावा दो वीडियो और अपलोड किए हैं जिनमें भी ऐसे ही लोगों की कहानियां दिखाई गए हैं। महिला ने वीडियो बेंगलुरु में बनाया है जिसमें वे कूड़ा उठाने वाली महिला के साथ अंग्रेजी में बात कर रही है। वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है और उनको बधाई भी दी है कि उन्होंने अच्छा कार्य किया है। वीडियो में महिला फराटे दार अंग्रेजी बोल रही है और महिला ने बताया कि वह जापान भी 7 वर्ष तक रह चुकी है। उसके बाद उसने अच्छी खासी नौकरी भी की है। लेकिन किन्हीं कारणवश वह आज कचरा उठाने को मजबूर है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *