Breaking News
Home / खबरे / 3 फुट लम्बाई की ये महिला मेहनत करके बनी आईएएस अफसर, लोगो को मेहनत से दिया जवाब

3 फुट लम्बाई की ये महिला मेहनत करके बनी आईएएस अफसर, लोगो को मेहनत से दिया जवाब

सफलता पाने के लिए किसी इंसान का कर मायने नहीं रखता है। सफलता के लिए इंसान को मेहनत और हौसलों की जरूरत होती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसी ही लड़की की कहानी बताएंगे जिसका कद छोटा होने के बावजूद भी उसने अपनी मेहनत के दम पर सफलता पाई। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने रंग रूप को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। लोगों को लगता है कि वह अच्छे नहीं दिखते हैं इसके कारण वह जिंदगी में कुछ नहीं कर पाते। आरती डोगरा सिर्फ 3 फुट 3 इंच की है लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर सफलता पाई है।

देहरादून में जन्मी है आरती

आरती का जन्म देहरादून में हुआ था इनके पिता का नाम राजेंद्र डोगरा है। आपको बताना चाहिए कि आरती के पिता भारतीय सेना में कर्नल के पद पर नियुक्त। पिंकी माता एक विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर नियुक्त है। आरती का जब जन्म हुआ था तो डॉक्टर ने उनके माता-पिता को हार्दिक की शारीरिक कमजोरी के बारे में उनको बताया। तब सही आरती के माता-पिता ने दूसरी संतान नहीं करने का निश्चय कर लिया था।

प्रदर्शन के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी

आरती की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के एक विद्यालय में हुई थी। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले कर ग्रेजुएशन की थी। जिसके बाद ही उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। पढ़ाई में जी जान से मेहनत करने के बाद साल 2006 में उन्होंने पहली बार आईएएस की परीक्षा में सफलता पाकर अपने परिवार का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था।

स्वच्छता के लिए चला चुकी है अभियान

आपको बता दें कि आरती की पोस्टिंग बीकानेर में हुई थी जहां पर इन्होंने स्वच्छता के लिए बंको बिकानों अभियान शुरू किया था। उन्होंने वहां के लोगों को इस बारे में जागरूक किया कि वह खुले में शौच ना करें और सफाई का पूरा ध्यान रखें। अपने इस अभियान के दौरान उन्होंने 195 ग्राम पंचायतों को शामिल किया था। उनका यह अभियान काफी सफल रहा।

अपनी शारीरिक कमजोरी को कभी सामने नहीं आने दिया

आपको बता दें कि आरती की हाइट कम होने के कारण उन्हें बहुत से मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी छोटी हाइट को अपनी सफलता के आड़े नहीं आने दिया। वे लगातार मेहनत करती रही और अंत में सफलता पाई.

हम उम्मीद करते है की आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा. अगर आप और भी ऐसे ही आर्टिकल पढना चाहते है तो हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते है.

 

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *