Breaking News
Home / खबरे / राजकुमार चाहते थे उनके अंतिम संस्कार में कोई भी शामिल ना हो बड़ी वजह आई सामने

राजकुमार चाहते थे उनके अंतिम संस्कार में कोई भी शामिल ना हो बड़ी वजह आई सामने

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राजकुमार अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन उनकी फिल्मों की यादें और उनकी कुछ यादें हमारे दिल में हमेशा जगह बनाए रहेंगी। उनके डायलॉग आज भी याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। एक समय ऐसा था जब उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बॉलीवुड को दी थी। आज भी जब उनकी फिल्में देखते हैं तो मनोरंजन की कोई भी कमी उनकी फिल्मों में नहीं नजर आती है। आप और हम सभी उनके अभिनय के कायल हैं। राजकुमार एक ऐसे अभिनेता थे जो डायलॉग के जरिए फिल्म में जान भर दिया करते थे।

सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स नाम है राजकुमार के

राजकुमार एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने अपने समय में बॉलीवुड को बहुत सारी हिट फिल्में दी है। अवॉर्ड्स की तो क्या ही बात करें आज भी अवॉर्ड्स के मामले में उनका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाएगा। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते थे। लेकिन वे सिर्फ कुछ खास लोगों से ही बातचीत किया करते थे। यहां तक कि उन्होंने अपने खुद से मिलने के लिए भी बहुत सारी शर्ते रख दी थी।

चुपचाप हुआ राजकुमार का अंतिम संस्कार

क्या आप जानते हैं कि राजकुमार का जब अंतिम संस्कार किया गया तो वह बहुत ही चुपचाप और गोपनीय तरीके से किया गया। यहां तक कि उनके चाहने वालों को भी इसकी सूचना नहीं दी गई थी। उनके अंतिम संस्कार में उनके परिवार के ही कुछ सदस्य शामिल थे। लेकिन यह बात कोई नहीं जानता था कि आखिरकार राजकुमार का अंतिम संस्कार इतने चुपचाप तरीके से क्यों किया गया। अगर आप नहीं जानते हैं तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि आखिर क्यों राजकुमार साहब का अंतिम संस्कार चुपचाप तरीके से किया गया।

अपनी मौत से पहले रख चुके थे यह शर्त

राजकुमार अपने अंतिम समय में गले के कैंसर से जूझ रहे थे। उनको अंतिम समय में ना केवल खाने पीने बल्कि सांस लेने में भी तकलीफ हुआ करती थी। एक समय ऐसा आया जब उनकी तबीयत दिन पर दिन बिगड़ती ही चली गई। लेकिन ऐसी हालत में भी राजकुमार साहब यह नहीं चाहते थे कि उनकी इस बीमारी के बारे में उनके चाहने वालों को या फिर उनके फैंस को बिल्कुल भी पता चले। माना जाता है कि उनको अपनी मौत का अंदाजा कुछ दिन पहले ही हो गया था। एक रात राजकुमार साहब ने अपने परिवार वालों को बुलाकर कहा था कि अगर मैं इस रात चला जाऊं तो मेरा अंतिम संस्कार कर देना लेकिन मेरे चाहने वालों को इस बात की सूचना मत देना कि मेरा देहांत हो गया है। वह अपने फैंस से बेहद प्यार किया करते थे। अगर आप भी राजकुमार साहब के सच्चे फैन हैं तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करिए।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *