Breaking News
Home / खबरे / हाथ में तिरंगा लिए 1436 किलोमीटर पैदल चलकर धोनी से मिलने पहुंचा उनका यह फैन

हाथ में तिरंगा लिए 1436 किलोमीटर पैदल चलकर धोनी से मिलने पहुंचा उनका यह फैन

भारत के पूर्व कप्तान और सबसे अच्छे फिनिशर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की चाहने वालों की लिस्ट बहुत बड़ी है। महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए सन्यास दे चुके हैं लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं। उनके चाहने वालों की दीवानगी इस तरह है कि उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। ऐसे ही एक उनके फैन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। यह शख्स सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए हरियाणा से पैदल चलकर रांची पहुंच गया।

क्या है इस फैन का नाम

महेंद्र सिंह धोनी के हिस फैन का नाम अजय गिल है। आपको बताना चाहिए कि अजय गिल हरियाणा के जलालखेड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह दोनों को बहुत मानते हैं और उनका जीवन उनको प्रेरणा देता है। अजय हाथ में तिरंगा लेकर लगभग 16 दिन और 1436 किलोमीटर की यात्रा तय कर कर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए रांची पहुंचे। उन्होंने कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर वापस जाएंगे। अजय गिल ने बताया कि जब वह इतनी दूर पैदल चलकर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने यहां तक आ सकते हैं तो क्या महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए 5 मिनट का समय भी नहीं निकाल सकते।

धोनी के फार्म हाउस पहुंचा

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी का फैन रांची में स्थित उनके फार्म हाउस पहुंचा। लेकिन वह महेंद्र सिंह धोनी से नहीं मिल पाए। इसका बड़ा कारण यह है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलने के लिए अपनी टीम के साथ पहले ही चेन्नई के लिए चले गए थे। जिसके बाद शुक्रवार को वह अपनी पूरी टीम के साथ यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। बात करें अजय की तो अजय अपने ही गांव में नाई का काम करता है और वह 12वीं तक पढ़ा हुआ है।

क्रिकेट में बनाना चाहता है करियर

धोनी के इस जबरा फैन ने बताया है कि वह क्रिकेट क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है। अजय ने यह भी बताया कि जब महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था तब उनको बहुत दुख पहुंचा और उन्होंने उस समय से क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने बताया कि अब महेंद्र सिंह धोनी का आशीर्वाद लेकर फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह भी महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही भारत के टीम के लिए आगे कुछ करना चाहते हैं। लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का दूसरा चरण खेलने के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं। ऐसे में अजय शायद ही महेंद्र सिंह धोनी से मिल पाएंगे।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *