Breaking News
Home / खबरे / कलयुग की सावित्री: प्यार को जिंदा रखने के लिए पत्नी ने बनवाया अपने पति का भव्य मंदिर

कलयुग की सावित्री: प्यार को जिंदा रखने के लिए पत्नी ने बनवाया अपने पति का भव्य मंदिर

पति-पत्नी का प्यार दुनिया में सबसे अनोखा प्यार होता है। पत्नी अगर चाहे तो अपने पति को यमराज से भी छीन कर वापस लेकर आ सकती है। ऐसी ही एक घटना आज हम आपके सामने लेकर आए हैं जिसमें पति पत्नी के पवित्र प्यार की भावना को दर्शाया है। अक्सर देखा जाता है कि किसी अपने की मृत्यु के बाद लोग उसे समय के साथ भुला देते हैं। लेकिन पत्नी के लिए यह करना आसान नहीं होता है। अक्सर इंसान भगवान का ही मंदिर बनवा ता है और उसमें भगवान की पूजा-अर्चना करता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पत्नी ने अपने पति की याद में मंदिर बनवा दिया हो और उसकी रोज पूजा करती हो।

आंध्र प्रदेश की है घटना

आंध्र प्रदेश के पोडिली में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की मृत्यु के बाद उनका अपने घर में ही भव्य मंदिर बनवा दिया। इस महिला का नाम पद्मावती है। इस मंदिर में जाकर वह रोज अपने पति की पूजा अर्चना करती है। यह मंदिर संगमरमर का बना हुआ है। पद्मावती एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखती है उन्होंने अक्सर अपनी माता को उनके पिता की पूजा करते हुए देखा था इसीलिए उन्होंने अपने पति के जाने के बाद उनका मंदिर बनवाने का फैसला किया।

क्यों बनवाया मंदिर

आपको बताना चाहेंगे कि पद्मावती के पति की 4 साल पहले एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद पद्मावती पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। मुसीबतें उनका हर पल सामना करने के लिए तैयार रहती थी। लेकिन उन्होंने कभी अपने जीवन में हार नहीं मानी और अपने परिवार और अपने बच्चों को अच्छे से संभाला। पद्मावती का कहना है कि उनके पति की मृत्यु के कुछ दिन पश्चात ही उनके पति उनके सपने में आए और उनसे मंदिर बनवाने के लिए कहा। जिसके बाद पद्मावती ने अपने पति का घर में भव्य मंदिर बनवाया और वह अभी तक उस मंदिर में हर रोज पूजा-अर्चना करती हैं।

गरीबों को करवाते हैं भोजन

पद्मावती के अनुसार उनके पति की पुण्यतिथि और जन्मदिन के अवसर पर वह भोजन बनाती हैं और उनकी पूजा पाठ करती है। ऐसे मौकों पर वह मंदिर में पूजा का आयोजन भी करती है। इस दिन वह असहाय असमर्थ गरीब लोगों को भोजन करवाती है। भोजन करवाने के साथ-साथ वह गरीब लोगों की आर्थिक मदद भी करती है। इस पूरे कार्यक्रम में उनकी मदद उनके बेटे व उनके पति के बहुत अच्छे मित्र करते हैं। उनके बेटे का कहना है कि वह बहुत ही भाग्यशाली है जो उनको ऐसी मां और पिता मिले हैं।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *