Breaking News
Home / खबरे / दुनिया की सबसे अनोखी अंगूठी हर बार ढूंढ लेती है अपने मालिक को

दुनिया की सबसे अनोखी अंगूठी हर बार ढूंढ लेती है अपने मालिक को

दुनिया बहुत सारे रंगों से भरी हुई है। धरती पर ऐसे ऐसे ऐसे भी होते हैं जिन पर यकीन करना मुमकिन नहीं होता ‌। ऐसी ही एक रोचक कहानी है एक अंगूठी की। यह दुनिया की सबसे अनोखी अंगूठी है। जितनी खूबसूरत यह अंगूठी है उतनी ही रोचक इसकी कहानी है। बात शुरू होती है 19 अप्रैल सन 1759 को इस साल मशहूर अभिनेता और नाटककार ऑगस्ट विल्हेम का जन्म जर्मनी में हुआ था। उनके नाम पर एक अंगूठी का नाम दिया गया था कहा जाता है कि यह अंगूठी जिसको भी मिलती है उसके लिए यह गर्व की बात होती है।

अभिनय पर महारत हासिल करने पर दी जाती थी यह अंगूठी

वैसे तो आमतौर पर इस अंगूठी को लोग शौक के लिए पहनते थे लेकिन आपको बताना चाहेंगे कि अभिनय और थिएटर कला में महारत हासिल करने वाले अभिनेताओं को यह अंगूठी दी जाती थी। इस अंगूठी में छोटे-छोटे यह जुड़े हुए हैं साथ ही इस अंगूठी पर इफलैंड की तस्वीर में बनी हुई है।

कौन होता था अंगूठी का हकदार

आपको बताना चाहिए कि यह अंगूठी जिसको भी मिलती थी वह इस अंगूठी के वारिश का खुद चुनाव किया करता था। लेकिन कहा जाता है कि इसके असली मालिक की पहचान उसकी मृत्यु के बाद ही होती थी। इस रिंग से जिसको भी नवाजा जाता था वह एक कागज में इसके असली वारिस का नाम लिखकर एक बक्से में बंद कर देता था। जिसके बाद उसकी मृत्यु होने पर उसकी तिजोरी को खोला जाता था और जिसका भी नाम उस कागज पर लिखा होता था उसको यह अंगूठी सौंप दी जाती थी।

क्या है इस अंगूठी का इतिहास

इस अंगूठी के इतिहास की बात तो अभी तक किसी ने साफ नहीं की है और ना ही किसी को पता है कि इस अंगूठी का क्या इतिहास है। लेकिन कुछ लोगों के मुताबिक प्रसिद्ध लेखक जोहान वोलफगैंग से संबंध रखती है यह अंगूठी। इतिहासकारों की मानें तो अभी तक इस अंगूठी के नौ मालिक रह चुके हैं वर्तमान समय में यह अंगूठी जर्मनी के महान थिएटर कलाकार जयेश हर्जर के पास है ।

अंगूठी से जुड़ा है अभिशाप

साल 1911 में इस अंगूठी के मालिक अल्फ्रेड थे ऐसा कहा जाता है कि इसके बाद से ही इस अंगूठी के साथ एक अभिशाप जुड़ गया। कहां जाता है कि अल्फ्रेड ने जब इस अंगूठी के हकदार को चुना तो उसकी मौत हो गई। जिसके बाद तीन उत्तराधिकारीयों की भी मौत होने की बात कही जाती है।

 

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *