शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। इस अभिनेता की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आती है और इस उम्र में भी यह अभिनेता अपने पारिवारिक कारणों और निजी जिंदगी की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ रहता है। बीते दिनों शत्रुघ्न सिन्हा छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में नजर आए थे जहां पर वह अपनी प्रेम कहानी को साझा कर रहे थे और बातों ही बातों में उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आया था जब वह अपनी पत्नी पूनम से अलग होने का ख्याल कर चुके थे और बस अपनी पत्नी की एक गलती का इंतजार कर रहे थे। आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी से अलग होने का मन बना चुके थे और एक गलती का इंतजार कर रहे थे जिसका जिक्र हाल ही में उन्होंने सबके सामने किया है और अपनी पत्नी से माफी भी मांगी है।
शत्रुघ्न सिन्हा समाप्त करना चाहते थे पूनम के साथ अपना रिश्ता, सबके सामने कबूल कर ली शत्रुघ्न सिन्हा ने सच्चाई
शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के ऐसे अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने कभी भी अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी अभिनेत्रियों के ऊपर नजर नहीं डाली है। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम के रिश्ते को 40 सालों से भी ऊपर का समय हो चुका है और यह दोनों बहुत खूबसूरत तरीके से अपने रिश्ते को निभाते नजर आते हैं। हालांकि इन दोनों की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब शत्रुघ्न सिन्हा पूनम से अलग होने की कोशिश करने लगे थे और वह चाहते थे कि पूनम कोई गलती कर दे जिससे वह उनसे अपना रास्ता अलग कर ले। शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को भी बताया है कि आखिर क्यों वह पूनम से अलग होना चाहते थे। आइए आपको बताते हैं पूनम से शत्रुघ्न सिन्हा आखिर किस वजह से अलग होना चाहते थे जिसका जिक्र उन्होंने सबके सामने कर दिया है।
शत्रुघ्न सिन्हा इस वजह से छोड़ना चाहते थे अपनी पत्नी को, बाद में हो गया था अपनी गलती का एहसास
शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने कभी भी अपने जीवनसंगिनी का साथ नहीं छोड़ा है लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की तब उनके प्रति कई लड़कियां आकर्षित होने लगी। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि यह मेरे जीवन में एक नया अनुभव था क्योंकि आज के पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ था और इसी वजह से उनका मन भी उन्हीं लड़कियों में लगने लगा था जिसके बाद उनके मन में यह ख्याल आने लगा था कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर नई लड़कियों के साथ संबंध बना ले। शत्रुघ्न ने बताया कि समय बीतने के बाद मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मेरी पत्नी मेरा जरूरत से ज्यादा ख्याल रखती है जिसके बाद मैंने उन सभी लोगों के साथ संबंध बनाना छोड़ कर अपनी पत्नी के साथ ही समय गुजारना शुरू कर दिया क्योंकि मुझे इस बात का अंदाजा हो गया था कि मैं गलत राह पर जा रहा हूं। शत्रुघ्न के इस बयान को सुनने के बाद सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि इस अभिनेता ने पूनम का साथ ना छोड़ कर अच्छा काम किया।