Breaking News
Home / खबरे / प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट की चौकाने वाली फोटो, फैंस ने लिया आड़े हाथ

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट की चौकाने वाली फोटो, फैंस ने लिया आड़े हाथ

भारतीय सिनेमा जगत में सफल अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा बेहद सक्रिय और उम्दा अदाकारा हैं। बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की तरफ रुख किया। थोड़े से समय के स्ट्रगल के बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपनी काफी जान पहचान और नाम बना लिया। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है। सामान्य तौर पर देखें तो प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में उन्होंने जो फोटो अपलोड की इसके बाद उसके फैंस ने इस फोटो को लेकर काफी दिलचस्प और खट्टे मीठे कमेंट किए हैं।

आगामी फिल्म सिटाड़ेल की लंदन में कर रही है शूटिंग

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी आगामी फिल्म सिटाड़ेल की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभी वह लंदन में है। जहां से उन्होंने शूटिंग के सेट से ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह फिल्म में अपने किरदार के रूप में दिखाई दे रही हैं। जिसमें उनके चेहरे पर मिट्टी लगी हुई है। मिट्टी से सने चेहरे को देखकर प्रियंका के फैंस ने उनसे काफी सवाल जवाब किए हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका ने साथ लिखा कि Messy day at work can’t wait for you to meet her!! citadel

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट करने के बाद उनके फ्रेंड्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं एक फैन ने लिखा “काफी अच्छी दिख रही हो” । वही दूसरे फैन ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा कि “कहां से हाथापाई करके आई हो” प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर अब तक 5000 से अधिक कमेंट आ चुके हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपना काफी नाम कमा चुकी है और वह मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। फिलहाल प्रियंका लंदन में अपनी आने वाली सीरीज सीटाडेल की शूटिंग कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले “द वाइट टाइगर” और “द स्काई इज पिंक” फिल्म में देखी गई थी। यह दोनों फिल्म प्रियंका ने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस में बनाई थी। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिका में अपने पति के साथ रहती हैं। प्रियंका ने वर्ष 2018 में अमेरिका के सिंगर निक जोनास के साथ शादी की थी। राजस्थान के जोधपुर जिले के उमेद पैलेस होटल में उन्होंने यह शादी रचाई।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *