फिल्म इंडस्ट्री में ग्लोबल स्टार के नाम से पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों 40 साल की हो गई। प्रियंका कपूर के 40 वें जन्मदिन पर उनके पति निक जोनस ने खासतौर पर एक ग्रैंड पार्टी आयोजित करवाई थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा के सभी चाहने वाले और उनके करीबी नाते रिश्तेदार इस पार्टी में शामिल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा के लिए साल 2022 बहुत ही शानदार रहा है क्योंकि इसी साल सरोगेसी के जरिए जनवरी 2022 में वह मां बनी है और अपनी बेटी के साथ समय बिताने के लिए उन्होंने अपनी आगामी सभी प्रोजेक्ट को भी होल्ड पर रख दिया था। अपनी बेटी मालती के जन्म के तकरीबन 100 दिनों तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा किसी को नहीं दिखाया था और हाल ही में हुए उनके जन्मदिन की पार्टी में भी प्रियंका चोपड़ा की बेटी को किसी तस्वीरों में नहीं देखा गया लेकिन हाल ही में प्रियंका की बेटी के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको उनकी एक दोस्त ने साझा किया है आइए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा की बेटी के साथ तस्वीरों को देखकर उनके फैंस का क्या रिएक्शन रहा है.
प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार साझा किया अपने बेटी का चेहरा, देखे तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में जब अपने हमसफर के रूप में अमेरिकन सिंगर निक जोनास को चुना था तब कई लोगों ने उनके इस फैसले से असहमति जताई थी। आपको बता दें कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा का फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ अफेयर रहा था और माना जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के स्टार के साथ शादी करेंगी लेकिन देसी गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली प्रियंका ने बॉलीवुड में काम करने के बाद हॉलीवुड में भी अपने काम का लोहा मनवाने के लिए पहुंच गई थी। वहा पर उनकी नजदीकियां निक जोनस के साथ बढ़ गई थी और शादी के 4 साल बाद यह दोनों दंपत्ति एक बेटी के पेरेंट्स बने जिसका नाम उन्होंने मालती रखा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की बेटी के साथ पहली बार तस्वीर वायरल हो रही है आइए आपको बताते है प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीर पर उनके फैंस ने क्या खूबसूरत कमेंट्स किए है.
प्रियंका चोपड़ा की तरह ही दिखती है उनकी बेटी, गई है बिल्कुल अपनी माँ प्रियंका पर ही
बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भले ही अपनी बेटी मालती की तस्वीरें फैंस के साथ साझा ना की हो लेकिन उनकी करीबी दोस्त तमन्ना दत्त ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ नजर आ रही है। जैसे ही इंटरनेट पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी की यह तस्वीर वायरल होने लगी तब प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाया और उन्होंने उनकी बेटी मालती को यह कहकर पुकारा की मालती बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह ही दिखती है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी इन तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही है वहीं प्रियंका भी उन्हें अपने गोद में लेकर बहुत खुश नजर आ रही है।