Breaking News
Home / खबरे / युवराज सिंह की बढ़ी मुश्किलें हरियाणा पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

युवराज सिंह की बढ़ी मुश्किलें हरियाणा पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और अपने समय के जाने-माने हीटर युवराज सिंह साल 2011 के विश्वकप के हीरो रहे थे। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर भारत को विश्वकप का खिताब दिलाया था। हाल ही में खबर आ रही है कि युवराज सिंह मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल युवराज सिंह ने अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसको लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। साल 2020 में युवराज सिंह ने दलितों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसके ऊपर हरियाणा पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर युवराज सिंह को नोटिस भेजा है।

8 महीने पहले हुई थी रिपोर्ट दर्ज

बताया जा रहा है कि 8 महीने पहले हुमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन युवराज सिंह के खिलाफ लिखित में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसी संदर्भ में उनके ऊपर बीते कुछ दिनों में एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। युवराज सिंह के खिलाफ यह रिपोर्ट हरियाणा के हांसी थाना में दर्ज करवाई गई है। युवराज सिंह के ऊपर एससी एसटी एक्ट में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि युवराज सिंह के ऊपर रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने एफ आई आर दर्ज करनी है और जांच शुरू कर दी है। इस सिलसिले में पुलिस ने बताया कि युवराज सिंह को एक नोटिस भी जारी किया गया है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि युवराज सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा या फिर आगे की जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तार किया जाएगा।

गिरफ्तारी की हो रही मांग

युवराज सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने वाले वकील हुमन राइट्स के संयोजक हैं वह लगातार युवराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एफ आई आर दर्ज करवाने के बाद युवराज सिंह पर कोई कार्रवाई ना होने की वजह से उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

अगर आरोप सही पाए गए तो हो सकती है गिरफ्तारी

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अमित साहनी ने बताया है कि अगर युवराज सिंह के ऊपर आरोप सही पाए जाते हैं तो उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। आपको बता दें कि एससी एसटी एक्ट मामले में जांच उच्च अधिकारी ही करते हैं। अधिवक्ता ने आकर बात करते हुए बताया कि अगर युवराज सिंह पुलिस की जांच में मदद नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा सकता है।

क्या था मामला

आपको बताना चाहेंगे कि यह घटना पिछले साल जून महीने की है। उस समय युवराज सिंह अपने साथी क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। युवराज सिंह पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने इस लाइव चैट के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी बहुत बवाल मच गया था।

 

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *