आज के आधुनिक दौर में प्यार नाम की चीज तो मिल पाना बड़ा मुश्किल हो गया है। लोग प्यार के नाम पर एक दूसरे के साथ रहते जरूर है लेकिन कुछ समय बाद ही वह अलग हो जाते हैं। आज के समय में लोग बस बाहरी सुंदरता देखकर एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन सही मायने में प्यार वही है जो बाहरी खूबसूरती देखकर नहीं किया जाता बल्कि अपने साथी की मन की खूबसूरती देखकर किया जाता है। हमने अक्सर देखा है कि हमारे समाज में छोटे कद वालों को वह सम्मान नहीं मिल पाता जो उन्हें मिलना चाहिए। बहुत बार देखा गया है कि लोग उनका मजाक बनाते हैं। आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसी ही स्टोरी बताएंगे जिसमें प्यार के आगे पूरी दुनिया का मुंह बंद कर दिया।
राजस्थान के नागौर जिले की है घटना
आपको बताना चाहेंगे कि यह कहानी राजस्थान के नागौर जिले की है जिसमें लड़की सिर्फ 3 फुट की थी और लड़के की हाइट 4 फुट की थी और दोनों ने अपनी मर्जी से एक दूसरे से शादी कर ली। कहा जा रहा है कि लड़का इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है और वह लड़की बैंक में कैसियर की जॉब करती है। यह दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे से बेहद प्यार किया करते थे जिसके बाद आखिरकार इन दोनों ने अब जाकर शादी कर ली है।
3 साल से जानते हैं एक दूसरे को
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की का नाम आकांक्षा भाटी है और लड़के का नाम महेश कुमार सैनी है। यह दोनों एक दूसरे को लगभग 3 साल से जानते हैं और एक दूसरे से 3 साल से ही प्यार करते हैं। दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने परिवार को भी बताया शुरुआत में तो इनके परिवार वालों को इन दोनों के रिश्ते से काफी दिक्कत थी लेकिन धीरे-धीरे वह दिक्कत भी दूर हो गई और इन दोनों की शादी परिवार वालों ने बड़े धूमधाम से की।
शादी करके की मिसाल कायम
शादी ने लोगों के बीच में एक मिसाल कायम कर दी है। लड़की का का छोटा था लेकिन लड़के नहीं है नहीं देखा कि लड़की का कद छोटा है। मैं उसे लगातार प्यार करता रहा और अंत में जाकर अपने प्यार को शादी तक पहुंचाया। इन दोनों ने यह साबित कर दिखाया है कि छोटा कद होना इंसान को कमजोर नहीं बनाता बल्कि इंसान को कमजोर उसकी नीच मानसिकता बनाती है। जिन लोगों की मानसिकता अच्छी होती है वह जिंदगी में जरूर सफल होते हैं।