महेंद्र सिंह धोनी ने जब साल 2007 में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि विकेट के पीछे नजर आने वाला यह खिलाड़ी आने वाले समय में कुछ ऐसा कीर्तिमान बनाएगा जो कोई भी खिलाड़ी बस सोच सकता है। धोनी ने भले ही कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उसके बाद भी वह आईपीएल में अपनी कप्तानी का जलवा दिखाते नजर आते हैं और इस साल आईपीएल के बारे में यह बात कही जा रही है कि 2023 में होने वाला आईपीएल मैच में धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है और इसी वजह से धोनी हर हालत में यादगार बनाना चाहते थे। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस आईपीएल को जीतने के लिए कैसे कमर कस ली है और एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया है जिसके शामिल होते ही अब चेन्नई सुपर किंग्स को हराना नामुमकिन हो गया है और साथ में चेन्नई को उसका उतराधिकारी भी मिल गया है।
धोनी अपने आखिरी आईपीएल में इस खिलाड़ी को बना सकते हैं कप्तान, इंग्लैंड को हाल ही में बना चुका है विजेता
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के ऐसे बेताज बादशाह हैं जो मैदान पर अपनी चतुराई के लिए पहचाने जाते हैं और पिछले कुछ समय से लगातार यह बात कही जा रही है कि धोनी का यह आईपीएल उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है और इसी वजह से धोनी के बाद चेन्नई का उत्तराधिकारी कौन होगा इस बात का फैसला भी 2023 में होने वाला था लेकिन धोनी ने अपनी चतुराई से एक बार फिर से ऐसी सूझ बूझ दिखाई है कि अब चेन्नई को आईपीएल 2023 जीतने से कोई नहीं रोक सकता है और साथ में आइए आपको बताते हैं इंग्लैंड का वह कौन सा खिलाड़ी है जिसे चेन्नई का अगला उत्तराधिकारी माने जाने लगा है।
धोनी के साथ यह बड़ा खिलाड़ी खेलता आएगा नजर, चेन्नई सुपर किंग्स का बन सकता है अगला कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल में कप्तान कौन होगा यह सवाल लोगों के जेहन में लंबे समय से था और हर कोई इस जवाब को जानने के लिए उत्सुक था क्योंकि सबको पता है कि धोनी कुछ ऐसा दिमाग लगाएंगे जिसमें वह दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करेंगे और आखिरकार हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल की नीलामी में धोनी की टीम ने एक ऐसे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है जो आने वाले समय में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर सकता है और उसके आते ही चेन्नई की टीम भी बेहद मजबूत हो गई है। दरअसल हाल ही में समाप्त हुई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में बेन स्टोक्स को शामिल कर लिया है जिसके लिए उन्होंने 16.50 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की है। स्टोक्स एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं और हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड को विश्व खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है और इसी वजह से स्टोक्स का चयन जैसे ही चेन्नई में हुआ है तब यह बात मानी जाने लगी है कि स्टोक्स धोनी के बाद चेन्नई के कप्तान बन सकते हैं।