सिने जगत के लिए साल 2023 बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हो रहा है। साल 2023 में ना सिर्फ बड़े सितारों की फिल्मो को लोग देखने से मना कर रहे हैं बल्कि कई ऐसे दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को भी अलविदा कहा है जिनके लाखों चाहने वाले थे। 9 मार्च 2023 को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले सतीश कौशिक की यादों को लोग अभी पूरी तरह से भुला नहीं पाए थे। सतीश कौशिक ना सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे बल्कि वह बहुत ही अच्छे निर्देशक थे। इस कलाकार को खोने की यादें लोगों के जेहन में मौजूद थी कि अब एक और निर्देशक अब इस दुनिया में नहीं रहा। बॉलीवुड के इस नामी निर्देशक के बारे में जैसे ही लोगों को यह खबर मिली कि वह इस दुनिया में नहीं रहे तब सभी लोगों के आंसू बहने लगे। आइए आपको बताते हैं अब कौन सा निर्देशक इस दुनिया में नहीं रहा जिसे याद करके सभी लोग अपने आंसू बहा रहे हैं।
नितिन देसाई ने सिर्फ 57 साल की उम्र में कह दिया दुनिया को अलविदा, बहा रहे हैं सभी लोग याद करके अब अपने आंसू
बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित निर्देशकों में से एक नितिन देसाई को लेकर बुधवार को ऐसी खराब खबर सामने आई कि सभी लोग अब अपने आंसू बहाने लगे हैं। नितिन देसाई के बारे में आपको बता दें कि वह कला प्रेमी थे और कला क्षेत्र में उन्हें पारंगत हासिल थी। जिस किसी ने भी इस निर्देशक के बारे में इस खबर को सुना है कि सिर्फ 57 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को छोड़ दिया है तब किसी को भी अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा है। हर कोई अपने आंसुओं को बहाते हुए उन्हें याद कर रहा है और साथ में लोग इसके पीछे की वजह भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर क्यों 57 साल की उम्र में वह चल बसे। आइए आपको बताते हैं कैसे पुलिस ने इस बात की सच्चाई बताई है कि नितिन देसाई आखिर क्यों कम उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।
नितिन देसाई ने खुद समाप्त कर लिया अपना जीवन, 200 करोड़ रुपए के कर्ज में थे घिरे हुए
नितिन देसाई के बारे में बुधवार की सुबह जिस किसी को भी यह खबर मिली कि वह इस दुनिया में नहीं रहे तब किसी को भी अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि वह सिर्फ 57 साल के थे और हमेशा लोगों से हंसते हुए मिलते थे। लेकिन पुलिस ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनके प्रोडक्शन हाउस के अंदर ही वह ऐसी अवस्था में पाए गए हैं जहां से उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता था। पुलिस ने अपने बयान में यह बताया है कि लंबे समय से वह खुद की ही परेशानियों से घिरे हुए थे जिसकी वजह से खुद ही उन्होंने अपने जीवन को समाप्त कर लिया। जिस किसी ने भी नितिन देसाई के बारे में इस खराब खबर को सुना है तब सभी लोग अब अपने आंसू बहाने लगे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि साल 2023 बॉलीवुड के लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हो रहा है।