बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने इस साल 2023 में दुनिया को अलविदा कहा है। दरअसल मार्च के महीने में जहां सतीश कौशिक ने 9 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था वही उसके 10 दिन बाद ही जाने-माने निर्देशक प्रदीप सरकार भी इस दुनिया में नहीं रहे थे। इन दो सितारों को खोने के बाद बॉलीवुड के नामी कलाकार बहुत सतर्क हो गए थे और अपना खूब ध्यान रखते नजर आ रहे थे। हाल ही में लेकिन अब एक बार फिर से बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर चल बसे हैं जिसके बारे में सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। यही नहीं जिस कोरियोग्राफर ने हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कहा है उसकी उम्र महज 34 साल है जिसके कारण सभी लोग अपने आंसू बहाने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं वह कौन सा मशहूर कोरियोग्राफर है जिसने सिर्फ 34 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और उनके जाने के बाद अब सभी लोग उन्हें याद करके आंसू बहा रहे हैं।
सतीश कौशिक के बाद अब नहीं रहे यह नामी कोरियोग्राफर, बड़े अभिनेताओं के साथ कर चुके हैं गानों में काम
सतीश कौशिक ने 9 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कहा था और उनके बाद से कई दिग्गज सितारों के साथ ऐसी बात हो चुकी है कि वह इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं। हाल ही में इस कड़ी में अब नाम शामिल हो रहा है जाने-माने कोरियोग्राफर चैतन्य का जिन्होंने प्रभु देवा और रजनीकांत जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के दूसरे सितारों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली है कि चैतन्य सिर्फ 34 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं तब किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं आ रहा है। आइए आपको बताते हैं इस दिग्गज कलाकार के दुनिया को छोड़ कर जाने के बाद कैसे सभी लोग उन्हें याद करते नजर आ रहे हैं।
चैतन्य ने मात्र 34 वर्ष की उम्र में कह दिया दुनिया को अलविदा, इस बात को लेकर चल रहे थे परेशान
सिनेमा इंडस्ट्री के लिए साल 2023 ऐसा साल साबित हो रहा है जिसे लोग जल्दी से भूलना चाह रहे हैं। सभी सितारे अब तक सतीश कौशिक और प्रदीप सरकार की याद से निकल नहीं पाए थे कि अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सैकड़ों फिल्मों में अपने शानदार कोरियोग्राफी से दिलों को जीतने वाले चैतन्य इस दुनिया में नहीं रहे हैं। चैतन्य सिर्फ 34 साल के थे और आपको बता दें कि उन्होंने इस दुनिया को जब अलविदा कहा है उसके पहले उन्होंने अपने परिवार के लिए एक संदेश भी छोड़ा है जिसमें वह अपने सभी सदस्यों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। इस गलत कदम को उठाने के पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि उन्होंने अपने सर पर बहुत सारा कर्ज ले रखा था जिसे चुका पाने में वह असमर्थ थे। उनके जाने के बाद अब सभी लोग नम आंखों से विदाई देते नजर आ रहे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि इस अभिनेता को यह गलत कदम नहीं उठाना चाहिए था।