Breaking News
Home / जरा हट के / दुनिया का सबसे महंगा सेब

दुनिया का सबसे महंगा सेब

दुनिया में कई प्रकार के फल पाए जाते है और आपने भी कई तरह के अलग अलग फल खाए होगे ,जैसे की जामुन ,हरे अंगूर ,काले अंगूर ,हरे सेब और लाल सेब .आप सब को तो पता है की सेब खाना शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है और कहावत भी है रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ .दोस्त आपने बाजार में कई प्रकार के सेब देखे होगे कोई हरे रंग के होगे तो कई लाल रंग के ,दुनिया में अब तक 200 तरह के सेब की प्रजातिया लगायी जा चुकी है .लेकिन क्या आपने आज तक काले रंग या फिर बेगनी रंग के सेब के बारे में सुना है क्या ,इस गहरे रंग के सेब को ब्लैक डायमंड सेब भी कहा जाता है .ये काले रंग का सेब बहुत कम पाया जाता है और इसका स्वाद शहद से भी ज्यादा मीठा होता है .

3100 मीटर की उचाई पर की जाती खेती 

आपको बता दे की ये काले रंग का सेब तिब्बत की पहाडियों पर उगाया जाता है जो की 3100 मीटर की उचाई पर है ,इस सेब को ज्यादा उचाई पर उगाया जाता है .जहा ये सेब उगाया जाता है वहा दिन और रात के तापमान में बहुत फरक होता है ,जिस से अल्ट्रा वायलेट किरणों के कारण इस सेब का रंग काला या फिर गहरा बेगनी होता है .

सेब हुआ नियु के नाम से है मशहूर 

ये अजीब सेब केवल तिब्बत की पहाडियों पर पाया जाता है ,और इस सेब को हुआ नियु नाम दिया गया है .ये काले रंग का सेब किसानो के लिए किसी भी रहस्य से कम नहीं है ,काले रंग के सेब को देखने पर ऐसा लगता है की इस पर किसी ने मोंम लगा दिया है .ये नहीं की ये सेब की प्रजाति नयी हो बल्कि इसकी खेती बहुत समय से हो रही है .

पांच सो रूपए का एक सेब 

इस सेब की खेती की बात तो करे  तो ये सेब की खेती 2015 से ही शुरू हुई है ,तीन साल में ये प्रजाति ज्यादा नहीं फैली और नहीं ज्यादा जगह पर ये लगायी जाती है .इन सेबो की ज्यादा खपत बीजिंग और चाइना के कुछ शेहरो में की जाती है ,अगर इस सेब की कीमत की बात करे तो एक सेब की कीमत 500 रुपये है .

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *