Breaking News
Home / खबरे / धोनी मुंबई में बना रहे हैं सबसे आलीशान बंगला, सामने दिखता है पूरा अरब सागर

धोनी मुंबई में बना रहे हैं सबसे आलीशान बंगला, सामने दिखता है पूरा अरब सागर

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में काफी बड़े मुकाम हासिल किए हैं। कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले धोनी अपने कैरियर में एक बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान साबित हुए हैं। क्रिकेट में अपना नाम बनाने के साथ-साथ धोनी पर्सनल लाइफ में भी बेहद खुशमिजाज इंसान हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने मुंबई में एक घर खरीदने की बात साझा की। धोनी का नया घर रावत के एस्टाडो प्रेसीडेंशियल सोसायटी में है। इसके अलावा भी दोनों ने पुणे में एक और घर खरीदा है।

धोनी ने क्रिकेट में छोड़ी है सबसे अलग छाप

भारतीय कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास में सफलतम कप्तान माने जाते हैं जिन्होंने भारत को 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल जिताया था। आपको बता दें कि भारत में पहली बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता जिसके बाद काफी अरसा गुजर गया और काफी कप्तान आए, लेकिन दूसरा वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी ने ही जिताया। वनडे वर्ल्ड कप जिताने के साथ-साथ धोनी भारत को t20 वर्ल्ड कप में भी ट्रॉफी दिला चुके हैं और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत ने अपने नाम की थी। इस तरह है क्रिकेट के सबसे बड़े तीनों कब भारत ने धोनी की कप्तानी में हासिल कीए।

निर्णय लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं धोनी

धोनी एक सफलतम कप्तान होने के साथ-साथ सबसे अधिक सटीक निर्णय लेने के लिए भी जाने जाते हैं। लोगों ने यहां तक कह दिया था कि डी आर एस की फुल फॉर्म धोनी रिव्यू सिस्टम है, क्योंकि जब कभी धोनी ने रिव्यू लिया तो शायद ही ऐसा मैच हो जब उनका रिव्यू गलत साबित हुआ हो।

मुंबई और पुणे में हाल ही में खरीदा है घर

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने बताया कि वह मुंबई में एक घर खरीद रहे हैं जहां से अरब सागर का दृश्य साफ-साफ देखा जा सकता है। इसी के साथ पुणे में भी हाल ही में धोनी ने एक घर खरीदा है। धोनी सामान्य तौर पर संन्यास के बाद ज्यादा ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं।

रांची में है आलीशान घर और फार्म हाउस

महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से अपने गृह राज्य झारखंड के रांची में रहते हैं। नर्सिंग होम का बेहतरीन बांग्ला है और साथ ही एक बेहद शानदार फार्म हाउस है जहां स्विमिंग पूल से लेकर इनडोर स्टेडियम जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध है। फिलहाल धोनी यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 में खेलने यूं ही पहुंच चुके हैं। जहां चेन्नई सुपर किंग्स की बागडोर संभालेंगे।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *