Breaking News
Home / खबरे / मुंबई का मछुआरा रातो रात बना करोड़पति, इस मछली ने बदली किस्मत

मुंबई का मछुआरा रातो रात बना करोड़पति, इस मछली ने बदली किस्मत

वर्तमान समय में भारत में बेरोजगारी काफी बढ़ गई है जिसके चलते लोग किसी न किसी तरीके से अपना गुजारा करना चाहते हैं। तटीय इलाकों की बात करें तो काफी लोग मछुआरे बन समुद्र से मछलियां पकड़ कर लाते हैं। जीवन में गुजर-बसर करने के लिए मछुआरे समुद्र में अपनी जान जोखिम में डालकर मछलियां लाते हैं और उन्हें मार्केट में भेज देते हैं जिससे उनका घर चलता है। ऐसा ही एक मामला मुंबई के पालघर जिले से सामने आया है जहां एक मछुआरा रातो रात करोड़पति बन गया समुद्र में उसके जाल में ऐसी मछली फंसी जिसकी कीमत बाजार में बहुत अधिक थी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

इस मछली ने बदली मछुआरे की जिंदगी

सामान्य तौर पर देखें तो मछुआरे रोज मछलियां पकड़ कर अपना जीवन यापन करते हैं कुछ समय पहले महाराष्ट्र सरकार ने मछली पकड़ने पर बैन लगा दिया था जिसे हाल ही में हटा दिया गया। इसके बाद मछुआरे एक बार फिर से समुद्र में जाकर मछली पकड़ना शुरू कर चुके हैं। कुछ मछुआरों के कभी-कभी ऐसी मछलियां जाल में फंस जाती हैं जो उनकी जिंदगी बदल देती हैं ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है।

पालघर जिले के रहने वाले चंद्रकांत तारे रोज की तरह मछली पकड़ने समुद्र में नाव लेकर चले गए। जब उन्होंने समुद्र में अपना जाल फेंका तो थोड़ी देर में उनका जाल काफी भारी हो गया तब उन्होंने जाल को जल्दी से पानी से बाहर निकालने का फैसला किया और जब बाहर निकाला तो देखा कि उसमें 150 से ज्यादा घोल मछलियां फंसी हुई है। जिनकी बाजार में कीमत करीब 1.33 करोड रुपए हैं।

घोल मछलियां होती हैं बेहद कीमती

चंद्रकांत तारे के जाल में फंसी घोल मछली बेहद ही कीमती होती है इसका स्वाद तो शानदार होता ही है साथ ही साथ यह काफी बीमारियों का इलाज करने में भी फायदेमंद होती है। इस मछली से अलग अलग तरह की दवाइयां बनती हैं जिसके कारण पूरे विश्व में बहुत अधिक डिमांड रहती हैं। मछुआरे के जाल में फंसी 157 मछलियों की कुल कीमत 1.33 करोड रुपए हैं जिस कारण गरीब जीवन देने वाला यह मछुआरा एक रात में ही करोड़पति बन गया। मछुआरे के आसपास रहने वाले लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि चंद्रकांत की जिंदगी एक दिन में इस तरह बदल गई। सामान्य तौर पर घोल मछली मछुआरों की हाथ नहीं लगती है। लेकिन जब किस्मत चरम सीमा पर हो तो ऐसा होना भी संभव हो जाता है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *