संगीत की दुनिया में रोज नए नए चेहरे आते रहते हैं। छोटे-छोटे क्षेत्रों से निकलकर आने वाले व्यक्ति आज संगीत की दुनिया में अपना काफी नाम बना चुके हैं। विश्व भर में छोटी जगहों पर छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के लिए काफी रियलिटी शो भी किए जाते हैं। जिसमें हर काबिल शख्स को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलता है। संगीत के क्षेत्र में ऐसे बहुत नाम हैं जो गरीबी से उठ कर आए और आज अपनी आवाज के दम पर करोड़ों रुपए के मालिक बन गए हैं। कुछ समय पहले ऐसी ही एक गरीब महिला रानू मंडल सुर्खियों में आई थी। स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर का गाना गुनगुनाने वाले रानू मंडल बॉलीवुड में भी गाना गा चुकी है। आइए आपको बताते हैं इनकी कुल संपत्ति कितनी है।
स्टेशन पर पैसे मांग कर गुजारा करती थी रानू मंडल
रानू मंडल एक ऐसा नाम है जिसे हिंदुस्तान में लगभग सभी लोग जानते हैं। आपको बता दें कि रानू मंडल बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यह इतनी गरीब थी कि इनके रहने के लिए जगह भी नहीं थी इसलिए रेलवे स्टेशन पर रहा करती थी। एक बार जब रेलवे स्टेशन पर बैठे-बैठे रानू मंडल सुरों की जादूगर लता मंगेशकर का एक गाना “प्यार का नगमा” गुनगुना रही थी तो किसी शख्स ने उनका गाते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया। इसके बाद यह वीडियो इतना अधिक वायरल हो गया कि बॉलीवुड के स्टार सिंगर्स के पास भी पहुंच गया था। तब सिंगर हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल के बारे में पता लगाया और उनकी आवाज को देखते हुए उन्हें बॉलीवुड में अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया।
रानू मंडल अब हो चुकी हैं बॉलीवुड से गायब
रातो रात इंटरनेट सेंसेशन बनी रानू मंडल फिलहाल बॉलीवुड से गायब हैं। रानू के सुरों को सुनने के बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी एक फिल्म में गाना गाने के लिए कहा और इसके लिए अपने साथ मुंबई लेकर आए। यह वह समय था जब रानू मंडल पूरे भारत में सुर्खियों में छाई हुई थी। हिमेश रेशमिया ने रानू को लेकर “तेरी मेरी कहानी” गाना रिकॉर्ड किया। इस समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इसके बाद रानू को बॉलीवुड में और गाना गाने का मौका नहीं मिला और फिलहाल वह बॉलीवुड से और फिल्म इंडस्ट्री से गायब चल रही है।
सहदेव का “बचपन का प्यार” गाना गाते हुए वीडियो हो रहा वायरल
हाल ही में रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिरदो के एक चर्चित सॉन्ग “बचपन का प्यार” गाते हुए नजर आ रही है। इसके बाद यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और एक बार फिर से रानू मंडल की तारीफ भी की जा रही है।
इतनी संपत्ति की मालकिन है रानू मंडल
रानू मंडल स्टेशन पर बैठकर गाने गाती थी। लेकिन इसके बाद जब उन्होंने बॉलीवुड में गाना गया तो इसके लिए उन्हें फीस भी मिली। रानू मंडल फिलहाल किस चीज में कमाई कर रही हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन उनकी संपत्ति के बारे में बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹700000 है। अपनी मेहनत के दम पर रानू और अधिक अमीर हो सकती हैं।