बचपन में हम सब ने अपनी मां बाप से तो सुना ही होगा कि पैसे किसी पेड़ पर नहीं उगते। लेकिन ब्रिटेन में एक पेड़ ऐसे भी है, जहां पर सिक्के उगते हैं। जी हाँ यह पूरा पेड़ बहुत सारे सिक्कों से जड़ा हुआ है, जो ब्रिटेन की पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है और यह पेड़ लगभग 1800 हजार साल पुराना है। लेकिन आज भी बहुत सारे सिक्के इस पेड़ में लगे हुए हैं। यहां सबसे ज़्यादा हैरान करने वाली बात यह है, कि यहां पर सिर्फ ब्रिटेन की ही नहीं बल्कि विश्वभर के तमाम देशों की सिक्के इस पेड़ लगे मिलेंगे।
बताया जा रहा है, यह पेड़ ब्रिटेन की वेल्स पोर्टमेरियन गांव में मौजूद है और यह पेड़ अभी ब्रिटेन की एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। जहां पर लोग आज भी सिक्के लगाते हैं। इस पेड़ में ऐसी कोई भी जगह नहीं बचा है, जहां पर सिक्के नहीं लगे हो। लोगों को इस पेड़ पर सिक्के लगाने की कुछ अलग अलग मान्यताएं हैं। जिसके चलते लोग आज भी इस पेड़ में सिक्के लगाते हैं। लोगों की ऐसी मान्यता है, कि इस पेड़ में सिक्के लगाने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाते हैं और उनके परिवार में सुख-समृद्धि आती है और वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इस पेड़ में किसी दैवी का शक्ति है।
सिर्फ यही नहीं क्रिसमस के मौके पर इस पेड़ के आस पास बहुत सारे गिफ्ट्स और स्वीट्स रखे हुए होते हैं और इस पेड़ में प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाए जाते हैं। यहां सबसे ज्यादा अजीब बात यह है, कि यहां सिक्के केवल ब्रिटेन के नहीं बल्कि विश्वभर के कई देशों के सिक्के इस पेड़ में लगे हुए दिखाई देंगे यानी कि यह पेड़ दुनिया भर में मशहूर हो चुका है। कुछ लोग यहां अपने प्रियजनों या खुद के किसी भी लाइलाज बीमा-री से निजात पाने के लिए इस पेड़ में सिक्के लगाते हैं, तो कुछ लोग यहां अपने बिजनेस में सफलता पाने के लिए भी सिक्के लगाकर मनोकामना मानते हैं और ऐसा कहा जाता है, कि यहां पर सिक्के लगाकर मनोकामना मांगने से वाकई में इन्सान की इच्छा पूरी हो जाती है।