भगवान गणेश हिंदू देवी देवताओं में सबसे श्रेष्ठ माने जाते हैं। दरअसल खुद देवों के देव महादेव ने कहा है कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश का नाम सर्वप्रथम लेना चाहिए इससे लोगों के रुके हुए सभी कार्य संपन्न हो जाते हैं और जीवन में किसी प्रकार की बाधाएं उत्पन्न नहीं होती है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय होता है और अगर आप बुधवार को नित्य क्रिया कर्म के साथ भगवान गणेश की आराधना करते हैं तब आपके ऊपर कुछ ऐसी विशेष कृपा होती है जिसकी आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
भगवान गणेश सभी देवताओं में सबसे जल्दी प्रसन्न होते हैं और वह अपने भक्तों के सभी मनचाहे वरदान को पूरा करते हैं। आइए आपको बताते हैं भगवान गणेश की आराधना करने से आपके जीवन में ऐसी कौन सी खुशियां सकती है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं और भगवान गणेश आपकी सभी मनोकामनाएं को भी पूर्ण करते हैं।
भगवान गणेश की बुधवार को करें पूजा, इस तरह बरसेगी आपके ऊपर कृपा
बुधवार का दिन भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय होता है। माना जाता है कि बुधवार के दिन जो व्यक्ति भी भगवान गणेश के ऊपर दुर्वा समर्पित करता है तब भगवान गणेश उसके ऊपर बहुत प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को दूर्वा का चढ़ावा अत्यंत प्रिय होता है और जो कोई भी इस चढ़ावा को भगवान गणेश जी को अर्पित करता है तब भगवान गणेश व्यक्ति की सभी मनोकामना को पूर्ण कर देते हैं और आने वाले भविष्य में भी उस व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। इसी तरह से भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाने से भी वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
भगवान गणेश को बुधवार को जो व्यक्ति भी लड्डू का भोग लगाता है तब उसके पास यश और वैभव की कोई कमी नहीं होती है। भगवान गणेश अपने उन भक्तों पर खूब प्रसन्न होते हैं जो उन्हें लड्डू का भोग लगाते हैं। आइए आपको बताते हैं भगवान गणेश अपने भक्तों के ऊपर और कौन सी कृपा बरसाते हैं जिसके लिए भक्तों को बस छोटा सा चढ़ावा अर्पित करना होता है।
भगवान गणेश बरसाते हैं इस तरह से कृपा, दिलाते हैं समाज में मान और सम्मान
बुधवार के दिन अगर आप भगवान गणेश की स्तुति का पाठ करते हैं तब उससे भी भगवान गणेश खूब प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति भी स्नान के बाद ओम गणेशाय नमः का जाप करता है तब उसके जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अपने आप ही निवारण शुरू हो जाता है और कहीं ना कहीं उस व्यक्ति के ऊपर भगवान गणेश की कृपा आरंभ हो जाती है।
भगवान गणेश अनादि काल से ही एक ऐसे भगवान रहे हैं जो अपने भक्तों की पुकार बहुत जल्दी सुन लेते हैं और इसी वजह से जिन लोगों को कर्ज मुक्ति चाहिए होती है वह भगवान गणेश की आराधना जरूर करें। माना जाता है कि नियमित रूप से भी भगवान गणेश की प्रार्थना जो करता है भगवान उसकी पुकार बहुत जल्दी सुन लेते हैं और उसके जीवन की कठिनाइयों का निवारण वह बहुत जल्दी कर देते हैं।