विराट कोहली विश्व क्रिकेट के उन दिग्गज खिलाड़ियों में से एक है जिनकी लोकप्रियता आज ऐसी है कि कई नामी विदेशी सितारे भी उनकी लोकप्रियता की बराबरी नहीं कर सकते है। यह खिलाड़ी एक बार फिर से अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने को बेताब नजर आ रहा है और यही वजह है कि साल 2023 में एक बार फिर से लोगों की नजर विराट कोहली के ऊपर बनी हुई है। विराट मैदान पर जितने शानदार तरीके का प्रदर्शन करते नजर आते हैं ठीक उसी प्रकार का व्यवहार इस खिलाड़ी का मैदान के बाहर भी रहता है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ में 2017 में शादी की थी और पिछले 6 सालों से यह दोनों सितारे बहुत खूबसूरत तरीके से अपना रिश्ता निभा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं हाल ही में कैसे विराट कोहली ने यह बताया है कि जब वह अनुष्का शर्मा से पहली बार मिलने गए थे तब उनकी हालत बेहद खराब हुई थी और इसका किस्सा खुद इस खिलाड़ी ने सबके सामने सुनाया है।
विराट कोहली की हालत हो गई थी बेहद खराब, प्रचार के दौरान मिले थे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे खिलाड़ी है जिनकी जिंदगी एक खुली किताब है और वह अपने चाहने वालों को हर पल की जानकारी देते रहते हैं। हाल ही में इस खिलाड़ी ने अपने निजी जीवन के ऊपर से पर्दा उठाया है और बताया है कि कैसे उनकी मुलाकात अनुष्का शर्मा से हुई थी और पहली मुलाकात में ही उनकी हालत खराब हो गई थी। विराट ने बताया कि एक प्रचार के सिलसिले में उन्हें अनुष्का शर्मा से 2013 में मुलाकात करनी थी जिनके साथ ही उनका प्रचार होना था लेकिन विराट ने बताया कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री थी और इसी वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी। आइए आपको बताते हैं पहली मुलाकात के बाद कैसे विराट ने अनुष्का को अपना दिल दे दिया था।
विराट कोहली ने इस वजह से दे दिया था अनुष्का शर्मा को दिल, 2017 में रचाई थी एक दूसरे के साथ शादी
विराट कोहली ने हाल ही में अपने और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी को सबके साथ में साझा किया है। विराट ने बताया कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि अनुष्का जैसी खूबसूरत और बड़ी अभिनेत्री जमीन से जुड़ी हुई होगी। विराट ने बताया कि अनुष्का ने यह तुरंत ही यह भांप लिया था कि विराट कोहली उनके साथ सहज महसूस नहीं कर पा रहे हैं जिसके बाद अनुष्का ने उनके साथ बहुत खूबसूरत तरीके से बातचीत की और विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के इसी व्यवहार की वजह से पहली ही नज़र में दिल दे दिया था। विराट कोहली ने बताया कि इस प्रचार के बाद वह कई बार अनुष्का शर्मा से मिलते गए और जैसे-जैसे उनकी मुलाकात बढ़ी तब तक यह दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे तरीके से समझ चुके थे। लंबी मुलाकात के बाद अपने संबंधों को साल 2017 में इन दोनों ने शादी में तब्दील किया और शादी के कुछ साल बाद विराट के घर पर नन्हीं परी वामिका का आगमन हुआ जिसके बाद से यह दोनों सितारे बहुत खूबसूरत तरीके से अपना रिश्ता निभाते नजर आ रहे हैं और इन दोनों की जोड़ी की तारीफ हर कोई करता नजर आता है।