सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे अभिनेता के रूप में निखर कर सामने आए थे जिन्होंने पहले तो छोटे पर्दे पर शानदार अदाकारी दिखाई और उसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपना सिक्का जमा लिया था। फिल्म काई पो चे से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद सुशांत ने कई बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया था जिसमें सभी लोग उनकी जमकर तारीफ करने लगे थे। अपनी शानदार अदाकारी के अलावा सुशांत सिंह राजपूत हमेशा ही बहुत खूबसूरत व्यवहार दिखाते थे लेकिन अब जब वह इस दुनिया में नहीं रहे हैं तब उनके सभी चाहने वाले उन्हें याद करते नजर आते हैं। सुशांत सिंह राजपूत को गए हुए 3 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और उनके जाने के पीछे किन लोगों का हाथ था इस बात की जानकारी भी लोगों को नहीं लगी है। आइए आपको बताते हैं हाल ही में कैसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने खुद अब इस बात की सच्चाई बता दी है कि कैसे जल्दी ही उन लोगों के चेहरे पर से नकाब हटा दिया जाएगा जो लोग सुशांत सिंह राजपूत की गलत बात के पीछे के जिम्मेदार थे।
सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में कहा था दुनिया को अलविदा, कई बड़े सितारों का था उनके जाने के पीछे हाथ
सुशांत सिंह राजपूत ने आज से तीन साल पहले जब अपने जीवन को लेकर एक गलत कदम उठा लिया था तब उसके पीछे की वजह कोई नहीं जान पाया था। हर किसी को ऐसा लगने लगा था जैसे कुछ लोग उनकी सफलता से खुश नहीं थे जिसकी वजह से ही लोग उन्हें परेशान करने लगे थे। उनके जाने के बाद से ही लगातार लोग उनके लिए इंसाफ की मांग करते नजर आए हैं और हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात की जानकारी दे दी है कि कैसे अब बहुत ही जल्द सुशांत सिंह राजपूत के केस की सच्चाई सामने आएगी। आइए आपको बताते हैं उन्होंने इस मौके पर क्या कहा है जिसके बाद लोगों की उम्मीद एक बार फिर से जाग चुकी है।
सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था गलत काम, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बता दी सच्चाई
सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए बीते दिनों ही 3 साल हुए थे जिस मौके पर उनकी बहन ने काफी भावुक वीडियो साझा की थी। उनकी बहन का मानना है कि उनके भाई के साथ इंसाफ नहीं हुआ जिसकी वजह से ही लोगों द्वारा यह बात कही जाने लगी थी कि बड़े लोगों के दबाव में आकर सीबीआई कदम नहीं उठा रही है। लेकिन अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने यह बात कह दी है कि वह धीरे-धीरे अपने कदम को आगे बढ़ा रहे हैं और काफी सबूत इकट्ठा होने के बाद ही वह लोगों से पूछताछ करना शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ पता चल गया है कि अभी भी सुशांत सिंह राजपूत के जाने के पीछे जिन लोगों का हाथ था उनके अंदर जाने की उम्मीद है और इसी वजह से लोग अब बहुत ही बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि लोगों को अभी भी सुशांत सिंह राजपूत के जाने का बहुत अफसोस है।