जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री है जिनकी खूबसूरत अदाएं लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती है। सिर्फ पांच सालों में ही जाह्नवी कपूर ने अपना कद बॉलीवुड में एक बड़ी अभिनेत्री का बना लिया है और इसी वजह से सभी लोग जाह्नवी कपूर को लेकर यही कहते नजर आते हैं कि उनसे शानदार वर्तमान समय में और कोई भी दूसरी हीरोइन नहीं है अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बड़ी बेटी है और श्रीदेवी के जाने के बाद उन्होंने उनकी विरासत को बहुत ही शानदार तरीके से आगे बढ़ाया है जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अपनी खूबसूरत अदाओं के लिए जानी जाने वाली जाह्नवी कपूर हाल फिलहाल में अपने निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में आ गई है। आइए आपको बताते हैं जाह्नवी कपूर हाल ही में किस शख्स के साथ देखी गई है जिसके नाम की चर्चा अब हर जगह होने लगी है और इन दोनों की शादी की बात भी की जाने लगी है।
जाह्नवी कपूर इस लड़के के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची, काफी पुराना है दोनों का रिश्ता
जाह्नवी कपूर के निजी रिश्ते के ऊपर हर किसी की नजर बनी हुई रहती है क्योंकि श्रीदेवी की लाडली ने कम समय में ही फिल्मों में सफलता तो पाई है लेकिन कई लड़कों के साथ उनका नाम भी जोड़ा जा चुका है। इन दिनों अब वह बहुत ही शानदार तरीके से पारंपरिक परिधान पहन कर तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची थी लेकिन इस दौरान उनके साथ में एक लड़का भी नजर आ रहा था जिनके साथ जाह्नवी कपूर का नाम कई मौके पर जोड़ा जा चुका है। जाह्नवी कपूर यहां पर जिस शख्स के साथ पहुंची थी वह कोई और नहीं बल्कि शिखर पहाड़ियां है। आइए आपको बताते हैं कैसे शिखर पहाड़िया से अपने रिश्ते का ऐलान खुद जाह्नवी कपूर ने सबके सामने किया था और बहुत ही जल्दी यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह दोनों एक दूसरे से शादी कर सकते हैं।
जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची तिरुपति बालाजी के दर्शन करने, एक दूसरे के साथ नजर आ रहे थे बेहद खूबसूरत
जाह्नवी कपूर का नाम आमतौर पर कई लड़कों के साथ में जोड़ा जा चुका है लेकिन खुद करण जौहर के शो में इस अभिनेत्री ने शिखर पहाड़िया का नाम लेते हुए बताया था कि वह उनके साथ कुछ समय पहले तक रिश्ते में थी। हालांकि उसके बाद इस अभिनेत्री ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं बताया था लेकिन हाल ही में अब तिरुपति बालाजी दर्शन करने जब जाह्नवी कपूर पहुंची तब इस मौके पर उनके साथ में शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे थे इन दोनों को एक साथ देखकर सभी लोग यह कहने लगे हैं कि जल्दी ही यह दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर सकते हैं अब देखना यह है कि खुद जाह्नवी कपूर इस मौके पर क्या सफाई पेश करती है। हर कोई इस मौके पर पर इन दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे थे और यह कह रहे थे कि यह दोनों एक दूसरे के लिए बने हुए प्रतीत होते हैं।