शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा ने जबसे अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है उसके बाद से ही यह खूबसूरत अभिनेत्री लगातार अपनी अदाओं और अपने निजी रिश्ते की वजह से चर्चाओं में रहती है। कई मौको पर यह देखा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा का नाम उनके निजी रिश्ते की वजह से सुर्खियों में रहा है क्योंकि पिछले कुछ समय से लगातार सोनाक्षी सिन्हा के बारे में यह बात कही जा रही है कि वह खान परिवार की बहू बनना चाहती हैं और जिस किसी ने भी सोनाक्षी सिन्हा के बारे में यह सुना था कि वह खान परिवार की बहू बनना चाहती हैं तब लोग उनसे बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रहे थे। हाल ही में लेकिन अब इस खूबसूरत अभिनेत्री ने अपने जीवन की एक ऐसी सच्चाई बताई है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए आपको बताते हैं खान परिवार की बहू बनने के पहले सोनाक्षी सिन्हा किस शख्स को बेइतेहा चाहती थी जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सबके सामने दे दी है।
सोनाक्षी करती थी इस शख्स को हद से ज्यादा प्यार, खान परिवार की बहू बनने से पहले बनना चाहती थी इसकी दुल्हन
सोनाक्षी सिन्हा का नाम पिछले कुछ समय में खान परिवार के साथ खूब जोड़ा गया है। दरअसल सलीम खान के मुँह बोले बेटे जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी अपनी नज़दीकियाँ काफी ज्यादा बढ़ा रही थी और पिछले कुछ वक्त से यह बात कही जा रही है की यह दोनों एक दुसरे के साथ शादी भी कर सकते है। लेकिन आपको बता दे की जहीर इकबाल के साथ संबंधों में आने के पहले सोनाक्षी ऋतिक रोशन को बेइंतेहा प्यार करती थी। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद सोनाक्षी सिन्हा ने दी है। आइए आपको बताते हैं सोनाक्षी सिन्हा ने कैसे खुद इस बात को बताया है कि ऋतिक रोशन को वह दिल दे बैठी थी।
ऋतिक रोशन को दिल दे बैठी थी खान परिवार की होने वाली बहू, ऋतिक की तस्वीर को रखती थी सीने से लगाकर
खान परिवार के साथ नाम जुड़ने के पहले सोनाक्षी सिन्हा ऋतिक रोशन को हद से ज्यादा प्यार करती थी इस बात की जानकारी हाल ही में इस खूबसूरत अभिनेत्री ने सबको दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया की उनके स्कूल के दिनों में वह जब भी ऋतिक को देखती थी तब उन्हें उनके ऊपर खूब प्यार आता था। सिर्फ यही नही सोनाक्षी सिन्हा, ऋतिक रोशन के प्रति ऐसी दीवानी थी की उन्होंने उनके फिल्म के कई पोस्टर अपने कमरे में लगा रखे थे। सोनाक्षी ने बताया कि उनकी दीवानगी की सारी हद तब पार हो गई थी जब उन्होंने ऋतिक की फिल्म “कहो ना प्यार है” देखी थी। सोनाक्षी इस फिल्म का पोस्टर भी अपने पास लेकर सोती थी। जैसे ही इस खूबसूरत अभिनेत्री ने यह बयान दिया है उसके बाद लोग यह कहते नजर आ रहे है की सोनाक्षी सिन्हा अभी भी ऋतिक रोशन की दुल्हन बन सकती है क्योंकी अभी ऋतिक अपनी पत्नी से अलग है और सोनाक्षी भी कुंवारी है।