सिने जगत में कई ऐसे विख्यात कलाकार रहे हैं जिन्होंने कम समय में ही ऐसी उपलब्धि पाई है कि उनकी सभी लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं। लेकिन जितनी जल्दी कलाकारों ने अपना नाम बनाया उतनी ही जल्दी उनका नाम भी हमेशा के लिए वहां से समाप्त हो गया क्योंकि उन कलाकारों के जितने चाहने वाले थे उतने ही उनसे मनमुटाव करने वाले भी थे। कुछ ऐसे ही कलाकारों में नाम शामिल होता था सिद्दू मूसे वाला का जो एक प्रख्यात गायक थे लेकिन इस दिग्गज गायक को बड़े ही खराब तरीके से रास्ते से हटा दिया गया था। सिद्धू मूसे वाला को हटाने में जिस शख्स का नाम सामने आया था उसी शख्स का नाम एक बार फिर चर्चाओं में आया है जब हनी सिंह ने अपने बारे में बेहद खराब जानकारी दी है। आइए आपको बताते हैं हनी सिंह ने वह कौन सी खबर अपने चाहने वालों को सुनाई है जिसके बाद सभी लोग इस गायक के लिए दुआ करने लगे हैं और खुद हनी सिंह ने इस बात को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
हनी सिंह को लेकर आई बेहद खराब खबर, गोल्डी बरार से जुड़ा हुआ है यह मामला
सिद्धू मूसे वाला जब पिछले साल इस दुनिया को छोड़ कर चल बसे थे तब इस मौके पर गोल्डी बरार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया था। दरअसल इस व्यक्ति ने खुद सामने से आकर इस बात की पुष्टि की थी कि सिद्धू मूसेवाला को उसने खुद रास्ते से हटाया है जिसके बाद से ही उनके नाम की चर्चा हर जगह होने लगी थी। हाल ही में अब फिर से गोल्डी बरार का नाम चर्चा में आया है जब हनी सिंह को फोन पर एक सूचना मिली है कि वह उन्हें अपने रास्ते से हटाना चाहता है और जैसे ही हनी को यह खबर मिली है तब तुरंत ही उन्होंने इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। आइए आपको बताते हैं कैसे हनी सिंह के बारे में यह खराब खबर सुनकर उनके चाहने वाले बेहद परेशान हो गए हैं।
हनी सिंह को मिली है फोन पर यह खराब सूचना, चाहने वाले कर रहे हैं अब उनके लिए दुआ
सिद्धू मूसे वाला जो पंजाब के एक विख्यात गायक थे हाल ही में अब उनके बाद हनी सिंह को लेकर ऐसी खराब खबर सामने आ गई है कि कोई शख्स है जो उन्हें अपने रास्ते से हटाना चाहता है। यही नहीं उस शख्स ने खुलेआम हनी सिंह के नंबर पर फोन करके इस बात की जानकारी दी है कि वह उन्हें कहीं का नहीं छोड़ेगा। इस बात से खुद हनी सिंह बेहद परेशान हो गए और तुरंत ही इस बात की जानकारी उन्होंने दिल्ली पुलिस को दी है। दिल्ली पुलिस को जैसे ही यह सूचना मिली है तब तुरंत ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई की है और यह उम्मीद जताई है कि हनी सिंह के साथ ऐसा कुछ भी नहीं होगा। खुद हनी सिंह इस बात से इतने परेशान नजर आ रहे थे कि उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और लोगों को यह उम्मीद है कि पुलिस जल्दी ही हनी सिंह को इस परेशानी से निकाल देगी क्योंकि वह बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ गायक है।