रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला खेलती नजर आ रही है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के दूसरे बल्लेबाजों को जहां न्यूजीलैंड की गेंदबाजी समझ में नहीं आ रही थी वहीं भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन ने ऐसा कारनामा किया जिसके आगे सभी दिग्गज नतमस्तक हो गए।। शुभमन गिल ने अपनी पारी की पहली गेंद से ही यह दिखा दिया था कि आज वह मैदान पर ऐसा इतिहास बनाने आए हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है और आखिरकार आखिरी ओवर तक उन्होंने मैदान पर एक ऐसा कारनामा दिया जिसको देखकर हर कोई उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ करता नजर आया। शुभमन गिल ने दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मुकाबले में शानदार दोहरा शतक बना दिया है। आइए आपको बताते हैं कैसे यह कारनामा करने वाले वह भारत के मात्र चौथे बल्लेबाज बने हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज।
शुभमन गिल ने अपनी ऐतिहासिक पारी में लगाएं 9 छक्के, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
शुभमन गिल ने आखिरकार अपनी शानदार बल्लेबाजी से लोगों को यह बता दिया कि आखिर क्यों लोग उन्हें अभी के समय का सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी कहते नजर आते हैं। शुभमन गिल ने मैदान के चारों तरफ दर्शनीय पारी खेलते हुए अपनी पारी में 19 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। रोहित शर्मा के साथ पहले उन्होंने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की और उसके बाद जब उनकी नजरें जम गई तब उन्होंने दूसरे छोर पर जाते हुए बल्लेबाजों को बिल्कुल नहीं देखा और वह अपने ही लय में बल्लेबाजी करते चले गए। शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार 200 रनों का आंकड़ा छुआ है इसके पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का सर्वाधिक स्कोर 186 रनों का था। आइए आपको बताते हैं कैसे गिल की इस शानदार पारी को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा है और ऐसा करने वाले वह भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने हैं.
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बना दिया यह इतिहास, कोई बल्लेबाज नहीं बना सका था दोहरा शतक
शुभमन गिल ने जैसे ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दोहरा शतक लगाया है तब उसके बाद वह ऐसा कारनामा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा कर दिखाया है। उसके अलावा शुभमन गिल से पहले भारतीय टीम की तरफ से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ही ऐसा कर सके थे। शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड की अनुभवहीन गेंदबाजी का जमकर फायदा उठाया और उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के लगाते हुए 208 रनों की शानदार पारी खेली.
49वे ओवर में शुभमन गिल ने लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना इतिहास बनाया और उनकी इसी शानदार पारी को देखकर हर कोई यह कहते नजर आया कि आने वाले समय में भारतीय टीम का भविष्य काफी उज्जवल है क्योंकि शुभमन गिल समय के साथ और भी निखरते चले जा रहे हैं। गिल की इसी शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम की स्थिति न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में बेहद मजबूत हो गई है।