सोमवार का दिन हिंदू धर्म में भगवान शिव का माना जाता है। भगवान शिव सोमवार के दिन अपने भक्तों द्वारा की जाने वाली पूजा से अत्यंत प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देने के साथ उनकी सारी परेशानियां भी समाप्त कर देते हैं। कई लोग सोमवार की पूजा करते तो है लेकिन कुछ ऐसी छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते जिससे महादेव की कृपा उनके ऊपर नहीं बन पाती है और इसी वजह से लगातार पूजा करने के बाद भी भगवान शिव उनके ऊपर प्रसन्न नहीं होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भगवान शिव की पूजा किन तरीकों से करें जिससे महादेव प्रसन्न होकर आपकी सारी परेशानियों से आप को मुक्त कर देंगे। आइए आपको बताते हैं महादेव की कृपा कैसे आपके ऊपर बरसने लगेगी अगर आप इन तरीकों के साथ उनकी पूजा करेंगे।
भगवान शिव की इस तरह से करें आराधना, भगवान शिव निकालेंगे आपको कष्टों से
देवो के देव महादेव की पूजा-अर्चना सोमवार को विशेष रूप से की जाती है। माना जाता है कि सोमवार के दिन अगर कोई शख्स नित्य कर्म से निवृत्त होकर पास के मंदिर में जाकर भगवान शिव को दूध अर्पित करता है तब महादेव उसकी लंबे समय से चली आ रही सारी परेशानियों का निवारण कर देते हैं। महादेव अपने भक्तों के ऊपर दूध के चढ़ावे से बहुत प्रसन्न होते हैं और उन्हें सुख और वैभव दिलातें हैं। इसके अलावा महादेव को अगर कोई भक्त बेलपत्र अर्पित करता है तब महादेव उसके सभी पारिवारिक विवादों को समाप्त कर देते हैं और साथ में उन्हें कर्ज मुक्ति से भी छुटकारा दिलाते हैं। महादेव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय होता है और माना जाता है कि बेलपत्र से महादेव को बहुत शांति मिलती है और इसी वजह से सोमवार को जब आप शिव की आराधना करें तब इस दौरान बेलपत्र का चढ़ावा जरूर करे। आइए आपको बताते हैं महादेव और किन विशेष कार्यों से प्रसन्न होकर अपने भक्तों के ऊपर कृपा बरसाते हैं।
भगवान शिव नहीं लौटाते अपने भक्तों को कभी खाली हाथ, इन उपायों से होंगे शिव जी प्रसन्न
अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करके उनसे मनचाहा वरदान चाहते हैं तब सोमवार को भगवान शिव के शिवलिंग पर शहद और मक्खन से लेप लगाएं। ऐसा करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी पुकार को सुन लेते हैं। भगवान शिव देवों के देव महादेव कहे जाते हैं और उन्हें शहद और मक्खन का लेप लगाने से वह आपकी सारी सुख सुविधाओं का ख्याल रखते हैं और बिना परेशानियों को बताए ही वह सभी समस्याओं का निवारण भी कर देते हैं। अगर किसी व्यक्ति को लंबे वक्त से अपनी परेशानियों का हल नहीं मिल रहा है और वह अपने परिवारिक कलह से परेशान है तब शिवजी की पूजा करने से उसे भी शिवजी सारी परेशानियों से मुक्ति दिला देते हैं। माना जाता है कि शिवजी को भांग और धतूरे की पत्तियों को चढ़ावा चढ़ाने से भी वह बहुत प्रसन्न होते हैं और अपनी भक्तों की सभी समस्याओं से मुक्ति दिला देते हैं और इसी वजह से भगवान शिव की इस तरह से आराधना करने से आप अपनी सारी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।