शाहरुख खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है। दरअसल शाहरुख खान की ना सिर्फ लोग अदाकारी की तारीफ करते हैं बल्कि उनके खूबसूरत व्यवहार को लेकर भी लोगों का यह मानना है कि शाहरुख खान हमेशा ही कुछ ऐसी मिसाल पेश करते हैं कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। दूसरे सितारे बॉलीवुड में जहां कपड़ों की तरह अपने रिश्ते को बदलते हैं वही शाहरुख खान ऐसे सितारे हैं जो आज तक अपनी पत्नी गौरी खान का साथ निभाते नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से ही सभी लोग इस अभिनेता के बारे में यह कहते नजर आते है कि शाहरुख ने गौरी का साथ बहुत खूबसूरत तरीके से निभाया है। आइए आपको बताते हैं कैसे लेकिन एक समय में शाहरुख खान बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री के दीवाने हो गए थे जो आज बॉलीवुड की नंबर 1 अभिनेत्री है और शाहरुख खान ने भरी महफिल में उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था।
शाहरुख खान करना चाहते थे इस अभिनेत्री से शादी, लाखों लोगों के सामने शाहरुख हो गए थे दीवाने
शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जो हमेशा ही अपने निजी संबंधों की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं क्योंकि इस अभिनेता ने आज तक जिस लड़की के साथ प्यार किया उसी का साथ वह निभाते नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से लोग शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थकते लेकिन आपको बता दें कि एक समय में शाहरुख खान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए अपनी पत्नी को भी छोड़ने को तैयार थे। एनडीटीवी के अवार्ड समारोह में शाहरुख खान ने सबके सामने प्रियंका चोपड़ा के सामने गाना गाते हुए यह कहा था कि क्या मुझसे शादी करोगी। शाहरुख के इस बयान को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग थोड़ी देर के लिए चुप हो गए थे और आइए आपको बताते हैं शाहरुख के इस प्रस्ताव पर प्रियंका चोपड़ा ने क्या बयान दिया था।
शाहरुख करना चाहते थे प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी, फिर प्रियंका चोपड़ा ने दिया था यह जवाब
शाहरुख खान का नाम वैसे तो बॉलीवुड की किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ में नहीं जोड़ा गया लेकिन प्रियंका चोपड़ा को उन्होंने भरी महफिल में सबके सामने खुद से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया था और यह कहा था कि क्या मुझसे शादी करोगी। प्रियंका चोपड़ा भी शाहरुख खान का यह अवतार देखकर थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ गई थी लेकिन खुद को संभालते हुए प्रियंका ने उन्हें कुछ ऐसा जवाब दिया था जिसने लोगों के दिलों को जीत लिया था। दरअसल शाहरूख खान ने जो गाना गाते हुए उनसे शादी का प्रस्ताव रखा था वह प्रियंका चोपड़ा की ही फिल्म का गाना था और प्रियंका ने खूबसूरत तरीके से इस मामले को संभालते हुए यह कहा था कि वह सबके सामने इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती क्योंकि यह लाइव प्रसारण हो रहा है। हालांकि शाहरूख ने खुद बताया था कि वह इस समारोह में मजाक के मूड में थे और इसी वजह से उन्होंने प्रियंका से ऐसा सवाल किया था जिसके बाद सभी लोग एक बार फिर से शाहरुख और प्रियंका की जोड़ी की तारीफ करने लगे थे।