शनिवार का दिन सनातन संस्कृति में न्याय के देवता का दिन माना जाता है। माना जाता है कि न्याय के देवता शनि देव इस दिन उन लोगों पर अपने विशेष नजर रखते हैं जो उनके बातों का पालन नहीं करते हैं और साथ में वह अपने उन जातकों के ऊपर बहुत प्रसन्न होते हैं जो उनकी सारी बातों को ध्यान में रखते हैं। जनवरी महीने में शनिदेव का गोचर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है और इसी वजह से कुछ राशियों में बहुत बड़ा परिवर्तन होने का योग बन रहा है। शनिवार से कुछ राशियों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है वहीं कुछ राशिया ऐसी है जो अब शनिदेव के प्रकोप से बच नहीं पाएंगे और उन्हें अपने किए गए कर्मों का फल भुगतना ही पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं वह कौन सी राशिया है जिनके ऊपर इस शनिवार को उनके कर्मों का प्रतिकूल फल मिलने वाला है और शनि देव उनसे प्रसन्न होंगे जिसके लिए उन्हें छोटा सा एक काम करना है।
शनिदेव इन राशियों पर होंगे प्रसन्न, करना होगा बस यह काम
न्याय के देवता शनि देव की कृपा इस शनिवार को कुछ राशियों के ऊपर बरसने वाली है। मिथुन राशि वाले जातकों को अगर शनिदेव की विशेष कृपा चाहिए तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पक्षियों और चिड़ियों को दाना डालें। ऐसा करने से न्याय के देवता बहुत प्रसन्न होते हैं और मिथुन राशि वालों के रुके हुए सभी कार्यों को संपन्न करवा देंगे। मेष राशि वाले जातकों के ऊपर भी शनिदेव के विशेष कृपा इस शनिवार को होने वाली है लेकिन शनिदेव की कृपा को पाने के लिए मेष राशि वालों को कुछ चीजों से बच कर रहना होगा जैसे इस दिन उन्हें किसी भी प्रकार के अवगुण वाले पदार्थों का सेवन नहीं करना होगा। इसके अलावा काली गाय को अगर आप ताजी रोटी खिलाते हैं तब शनिदेव आपके ऊपर प्रसन्न होंगे और आप के मान सम्मान में वृद्धि लगाएंगे। आइए आपको बताते हैं इस शनिवार के बाद में कौन सी राशियां हैं जिनके ऊपर शनि का प्रकोप पड़ सकता है क्योंकि वह कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो शनिदेव को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
शनिदेव की नजर इन राशियों पर रहेगी बहुत भारी, भूलकर भी ना करें यह गलतियां
वृषभ राशि वालों को इस शनिवार को बहुत संभलकर रहना होगा। माना जा रहा है कि इस दिन अगर वृषभ राशि वाले भूलकर भी नाखून काटते हैं या किसी प्रकार का झूठ बोलते हैं तो कहीं ना कहीं शनिदेव उनके ऊपर बहुत नाराज हो सकते हैं और वह आपके कार्य में अड़चनें ला सकते हैं। वृषभ राशि वालों की तरह सिंह राशि वालों को भी आज के दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए और अगर वह बाहर निकलते हैं तब इस बात की कोशिश करें कि किसी के भी साथ गलत करने का प्रयास ना करें। इन दोनों राशियों वालों के ऊपर शनिदेव की नजर बहुत पैनी बनी रहेगी और अगर वह कुछ भी गलतियां करते हैं तब न्याय के देवता जरूर उन्हें इस बात की सजा देंगे।