सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए साल 2023 बहुत ही खूबसूरत साबित हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही है कि इसी साल मुंबई इंडियंस की तरफ से खिलाड़ी को अपने पदार्पण का मौका मिला है और अपने पदार्पण को इस खिलाड़ी ने बिल्कुल सही भी साबित किया है। अपने हरफनमौला खेल की वजह से पहचाने जाने वाले अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ समय में अपने निजी रिश्तो की वजह से भी सुर्खियों में रहे थे क्योंकि उनकी नजदीकियां कई मशहूर महिला खिलाड़ियों के साथ में बैठी रही है। हाल ही में इन दिनों उनकी प्रेमिका ने शानदार बल्लेबाजी की है जिसकी वजह से सभी लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं अर्जुन तेंदुलकर की वह कौन सी प्रेमिका है जिसने अपने शानदार खेल से ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा दिए हैं और सभी लोग उनकी शानदार बल्लेबाजी की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की इंग्लैंड की इस महिला खिलाड़ी के साथ बढ़ रही थी नजदीकियां, अब उस महिला खिलाड़ी ने किया है शानदार प्रदर्शन
सचिन तेंदुलकर के लाडले अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों लोगों के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। दरअसल उसकी सबसे बड़ी वजह यह रही है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच एशेज मुकाबले की टी20 श्रृंखला खेली जा रही है। इस श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 3 रनों से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ इंग्लैंड की महिला टीम ने इस श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है और अब इसके फाइनल मुकाबले का सभी को इंतजार है। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से डेनियल वायट ने शानदार बल्लेबाजी की जिनका नाम लगातार अर्जुन तेंदुलकर के साथ में जोड़ा जाता रहा है। आइए आपको बताते हैं डेनियल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कैसे इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी है।
अर्जुन तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता है डेनियल का नाम, कई मौकों पर एक दूसरे के साथ आ चुके हैं दोनों साथ में नजर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को जैसे ही 3 रनों से जीत मिली है उसके बाद अब इन दिनों अर्जुन तेंदुलकर लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं। उसकी सबसे बड़ी वजह रही है डेनियल वायट जिन्होंने 46 गेंदों में शानदार 76 रनों की पारी खेली है। आपको बता दें कि कई मौकों पर अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ चुके हैं और इसी वजह से लोगों का यह मानना है कि अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल एक दूसरे के साथ रिश्ते में है। कुछ समय पहले जब महिला आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब उस दौरान भी अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल एक दूसरे के साथ में देखे गए थे जिसके बाद से ही लोगों का यह मानना है कि जरूर यह दोनों नामी खिलाड़ी एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। अब देखना यह है कि अर्जुन की यह प्रेमिका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है।