रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। 30 अप्रैल को यह दिग्गज खिलाड़ी अपना 36 वां जन्मदिन मना रहा है। रोहित ना सिर्फ भारतीय टीम के सफल कप्तान रह चुके हैं बल्कि आईपीएल में भी अपनी टीम की अगुवाई करते हुए उन्होंने पांच खिताब दिलाए हैं। रोहित शर्मा खुद कई मौकों पर यह कहते नजर आए हैं कि आज वह जिस मुकाम पर है उस तक पहुंचाने में उनकी पत्नी रितिका का अहम योगदान रहा है। साल 2015 में रितिका और रोहित शर्मा ने एक दूसरे के साथ में शादी की थी और इन दोनों की जोड़ी एक दूसरे के साथ बहुत खूबसूरत नजर आती है। आइए आपको बताते हैं इन दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई थी और आखिर किस वजह से युवराज सिंह यह नहीं चाहते थे कि रोहित शर्मा और रितिका एक दूसरे से नजदीकियां बढ़ाएं।
रोहित शर्मा प्रचार के सिलसिले में मिले थे रितिका से, बढ़ी थी इस तरह से दोनों की नज़दीकियाँ
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है। यह खिलाड़ी जब भी मैदान में उतरता है तब उनकी खूबसूरत पत्नी रितिका उनका समर्थन करने के लिए जरूर आती है। आपको बता दे कि रोहित शर्मा और रितिका की पहली मुलाकात एक प्रचार के सिलसिले में हुई थी जहां पर रितिका उसी कंपनी में काम करती थी। यहीं पर से इन दोनों की बातों का सिलसिला आगे बढ़ा था लेकिन आपको बता दें कि रितिका रिश्ते में युवराज सिंह की चचेरी बहन लगती है और युवराज को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी रितिका और रोहित एक दूसरे के करीब आए। हालांकि इस प्रचार के बाद से ही रोहित और रितिका लगातार एक दूसरे से मिलते गए और आइए आपको बताते हैं कैसे बिल्कुल फिल्मी तरीके से रोहित शर्मा ने रितिका को प्यार का इजहार किया था जिसके कारण रितिका उन्हें ना नहीं बोल पाई थी।
रोहित शर्मा ने इस जगह पर किया था अपने प्यार का इजहार, रितिका ने भर दी थी हामी
रोहित शर्मा और रितिका ने एक दूसरे के साथ कई सालों तक अपना संबंध बनाया और उसके बाद भी उन्होंने इस बात की खबर किसी को नहीं होने दी। हालांकि साल 2015 में जब मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से रोहित खेल रहे थे तब उस दौरान ही लोगों को अंदाजा हो गया था कि रोहित और रितिका एक दूसरे को बेहद पसंद करते हैं। रोहित शर्मा ने उसके बाद जिस जगह(बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब) से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी वहीं पर ले जाकर उन्होंने रितिका को घुटनों के बल पर बैठकर प्यार का इजहार किया था। रितिका को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि रोहित उनसे इतना सारा प्यार करते हैं और इसी वजह से उन्होंने रोहित शर्मा की पत्नी बनने की बात को मान लिया। 13 दिसंबर 2015 को बहुत धूमधाम के साथ इन दोनों सितारों ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली और उसके बाद से ही इन दोनों ने हर कदम पर एक दूसरे का भरपूर साथ निभाया है।