रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं और अभी तक जब भी शिखर धवन को अपनी कप्तानी में मौका मिला है तब उन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करके यह दिखा दिया है कि रोहित शर्मा के बगैर भी वह भारतीय टीम को कोई भी मुकाबला जीता सकते हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हो रही श्रृंखला में शिखर धवन ने बहुत ही शानदार तरीके से कप्तानी की है और उन्होंने रोहित शर्मा की कमी बिल्कुल भी नहीं ख़लने दी है। हालांकि शिखर धवन की कप्तानी में यह इतना आसान नहीं लग रहा था लेकिन आइए आपको बताते हैं कैसे शिखर धवन आज जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में उतरेंगे तब उनके पास एक सुनहरा मौका होगा दक्षिण अफ्रीका को हराने का जिसे आज तक भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार किए जाने वाले रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए हैं.
धवन रच सकते हैं अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे भारत के पहले कप्तान
रोहित शर्मा इस समय विश्व कप की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया जा पहुंचे हैं जहां वह अभ्यास मुकाबले खेल कर वहां की पिच का जायजा ले रहे हैं लेकिन उनकी अनुपस्थिति में इस समय भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मुकाबलों की श्रृंखला खेल रही है जिसकी कप्तानी भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कर रहे हैं और पहले मुकाबले में मिली हार के बाद शिखर धवन ने बहुत ही शानदार ढंग से पलटवार करते हुए भारत को दूसरा मुकाबला जीता दिया। दूसरे मुकाबले के जीतते ही अब शिखर धवन के पास तीसरे मुकाबले में एक ऐसा इतिहास बनाने का मौका है जो आज तक रोहित शर्मा भी नहीं बना पाए हैं आइए बताते हैं तीसरे मुकाबले में शिखर धवन ऐसा कौन सा इतिहास बनाएंगे जो आज तक रोहित शर्मा नहीं बना सके है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं कर सके हैं यह कारनामा, शिखर धवन आज कर दिखाएंगे यह बड़ा काम
रोहित शर्मा की गिनती भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में होती है क्योंकि उन्होंने कई ऐसी श्रृंखला में भारतीय टीम को जीत दिलाई है जो उनसे पहले आज तक कोई भी भारतीय कप्तान नहीं जीता पाया था लेकिन उनकी अनुपस्थिति में शिखर धवन जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं उनके पास तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में एक बड़ा मौका होगा एक ऐसा इतिहास बनाने का जिसे आज तक रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सफल कप्तान भी नहीं बना पाए है। अगर शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा मुकाबला भारत को जीता देते हैं तो कहीं ना कहीं यह अपने आप में एक बड़ा इतिहास हो जाएगा क्योंकि आज तक किसी भी कप्तान ने अपनी पहली ही श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका को घरेलू श्रृंखला में मात नहीं दी है और इसी वजह से यह बात कही जा रही है कि शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ा इतिहास बना सकते हैं।