रोहित शर्मा ने जब से भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है उसके बाद से उन्होंने भारतीय टीम को हर दूसरे दिन नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। रोहित ना सिर्फ भारतीय टीम की अगुवाई अब करते हैं बल्कि पिछले 13 सालों से वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते आ रहे है। अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने मुंबई को 3 बार आईपीएल का खिताब भी जीताया है और इसी वजह से उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान भी कहा जाता है। रोहित शर्मा ना सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी है बल्कि वह करोड़ो रूपए के मालिक भी हैं और इसी वजह से उनकी गिनती विश्व क्रिकेट के सबसे अमीर खिलाड़ियों में होती है और हर साल आईपीएल से ही ₹15 करोड़ की बड़ी धनराशि वह अर्जित कर लेते हैं। आइए आपको बताते हैं रोहित शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है जिस के मामले में वह विराट कोहली को भी कड़ी टक्कर देते नजर आते हैं।
रोहित शर्मा जीते हैं बेहद आलीशान जिंदगी, इतने करोड़ की संपत्ति के है मालिक
रोहित शर्मा ने जब से भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है उसके बाद से उनके रुतबे में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। हर कोई रोहित शर्मा की कप्तानी का मुरीद हो जाता है और यह खिलाड़ी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी पिछले कई सालों से करता नजर आ रहा है। रोहित ने 2009 के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी और हर साल मुंबई इंडियंस एक सीजन के रोहित को ₹17 करोड़ देती है और यह नहीं सिर्फ एक प्रचार करने के रोहित शर्मा तकरीबन ₹6 करोड़ लेते हैं और इसी वजह से रोहित शर्मा के पास इतनी संपत्ति है कि दूर दूर तक कोई भी विश्व क्रिकेट में खिलाड़ी उनके पास नहीं फटकता हुआ नजर आता है। हाल ही में रोहित शर्मा की कुल संपत्ति का विवरण सामने आया है और आइए आपको बताते हैं रोहित शर्मा के पास फिलहाल में कितनी कुल संपत्ति है जो उन्हें विश्व क्रिकेट का सबसे अमीर खिलाड़ियों में शुमार करती है।
रोहित शर्मा की कुल संपत्ति का ब्यौरा आया सामने, विश्व क्रिकेट के सबसे अमीर खिलाड़ियों में है रोहित शर्मा शामिल
रोहित शर्मा की साल 2022 की संपति का ब्योरा हाल ही में सामने आया है जिसमें उनकी संपत्ति में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है कि उन्होंने अपने कई साथी खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा सिर्फ भारतीय टीम और आईपीएल ही नहीं बल्कि कई विज्ञापनों में काम करके भी करोड़ों रुपए की फीस वसूलते हैं और हाल ही में जब उनके संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है तब उसमें यह खिलाड़ी तकरीबन 130 करोड़ रुपए का मालिक है और यही नहीं मुंबई में ही उनके साथ जगह बहुत बड़े जमीन है। रोहित बड़ी-बड़ी गाड़ियों की भी शौक रखते हैं और इसी वजह से उनके पास कई ऐसी महंगी गाड़ियां है जो विदेशों से मंगवाई गई है और यह सभी गाड़ियां उनके गैराज कि शान बढ़ाते हैं। रोहित अमीरी के मामले में भारतीय टीम में बस विराट कोहली से ही पीछे हैं और उम्मीद है कि आने वाली आईपीएल में जब रोहित शर्मा फिर से मुंबई की कप्तानी करेंगे तब वह विराट कोहली को भी पीछे छोड़ देंगे।