रोहित शर्मा भारतीय टीम के ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो पिछले कुछ समय में भारतीय टीम की कप्तानी भी संभालते नजर आ रहे हैं। रोहित ने जब से भारतीय टीम की कमान अपने हाथों में ली है उसके बाद से उन्होंने भारतीय टीम की पूरी काया पलट कर रख दी है और भारत लगातार शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। मैदान पर अपने शानदार खेल के अलावा रोहित शर्मा कई मौकों पर अपने व्यवहार की वजह से भी चर्चाओं में आ जाते हैं। आईपीएल के मुकाबलों में यह दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों मुंबई इंडियंस की कप्तानी करता नजर आ रहा है जो आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। हाल ही में रोहित शर्मा की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह पवेलियन की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इस मजेदार वीडियो में ऐसा क्या हुआ है जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और सभी लोग यह कहते नजर आ रहे हैं बहुत मजेदार खिलाड़ी है।
रोहित शर्मा का खूबसूरत वीडियो आया सामने, चाहने वालों के साथ करते दिखे ऐसी हरकत
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों में से एक है जो मैदान पर तो शानदार प्रदर्शन करते ही हैं साथ में वह अपने चाहने वालों का मनोरंजन भी खूब करते नजर आते हैं। कई मौकों पर यह देखा गया है कि रोहित शर्मा अपने चाहने वालों के साथ बहुत खूबसूरत व्यवहार दिखाते हैं और हाल ही में मुंबई इंडियंस के एक मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल जब रोहित शर्मा पवेलियन के पास खड़े थे तब उनके चाहने वाले ने उन्हें अपना फोन थमाया और उनसे एक तस्वीर निकालने की गुजारिश की। रोहित शर्मा ने पहले तो उस शख्स का फोन लेकर तस्वीर निकाला और उसके बाद वह फोन लेकर भागने लगे। आइए आपको बताते हैं रोहित शर्मा ने आखिर किस वजह से अपने फैन के फोन को लेकर भागना ठीक समझा जिसका वीडियो अब सबके सामने आ गया है।
रोहित शर्मा चाहने वाले के फोन को लेकर भागते हुए आए नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में से एक है जिनके ऊपर हर किसी की नजर बनी हुई रहती है। हाल ही में मुंबई की कप्तानी संभाल रहा यह खिलाड़ी अपने एक चाहने वाले के फोन को लेकर भागता हुआ नजर आ रहा था। दरअसल पहले तो अपने फैन की जिद पर वह उसके मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आए और उसके बाद पता नहीं उन्हें क्या सूझा कि वह तुरंत ही सीधी चढ़कर भागने लगे। वही जिस फैन का यह फोन था वह भी इस स्थिति को नहीं समझ पाया कि आखिर रोहित ऐसा क्यों कर रहे हैं और वह पीछे से उन्हें आवाज लगाने लगा। हालांकि थोड़ी दूर जाने के बाद रोहित शर्मा वापस आ गए और अपने चाहने वाले को उन्होंने उस फोन को लौटा दिया। दरअसल रोहित शर्मा अपने फैन के साथ हमेशा मजाकिया व्यवहार करते हैं और इस दौरान भी उन्होंने ऐसा ही किया। जिस किसी ने भी रोहित शर्मा के इस खूबसूरत व्यवहार को देखा है तब सभी लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं जो अपने चाहने वालों का खूब मनोरंजन करते हैं।