प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद एक बार फिर से भारत में अपने कदम रख चुकी है जिसके कारण ही उनके चाहने वाले इस अभिनेत्री की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। दरअसल पिछले साल मां बनने का सुख प्राप्त करने वाली यह खूबसूरत अभिनेत्री लगातार विदेशों से अपनी तस्वीर साझा कर रही थी तब उनके हर चाहने वाले का यही कहना था कि प्रियंका को अपनी लाडली को लेकर भारत भी आना चाहिए क्योंकि प्रियंका के चाहने वालों की संख्या भारत में भी बहुत ज्यादा है और इसी वजह से लोग उन्हें एक बार अपनी बेटी के साथ भारत में देखना चाहते थे और आखिरकार प्रियंका ने अपने चाहने वालो के मन की मुराद को पूरा कर दिया। आइए आपके बताते है अपनी लाडली को लेकर कैसे प्रियंका भारत आ गई है और आते ही वह अपनी बेटी को वह ऐसी जगह लेकर गई है जिसे देख कर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे है।
प्रियंका की लाडली को देख लोगों ने लुटाया प्यार, मालती की मासूमियत को देख दीवाने हुए सभी
प्रियंका चोपड़ा आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारत में आ चुकी है और यहां पर प्रियंका पहले तो नीता अंबानी के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेती नजर आई लेकिन उसके बाद उन्होंने जो किया उसकी लोग खूब तारीफ करते नजर आ रहे है। दरअसल मुकेश अंबानी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी लाडली बेटी को लेकर सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची जहां पर लोगों को मासूम मालती की झलक देखने को मिली जिसे देखते ही सभी लोग उनके ऊपर खूब प्यार लुटाते नजर आए। प्रियंका ने इस दौरान पारंपरिक परिधान पहन रखा था और अपनी बेटी को गोद में ले रखा था। आइए आपको बताते हैं प्रियंका और उनकी लाडली को एक साथ सिद्धि विनायक मंदिर में देख कैसे सभी लोग दोनो की खूब तारीफ करते नजर आए हैं।
प्रियंका चोपड़ा के संस्कारी अवतार की लोगो ने जमकर की प्रशंसा, मालती पर लुटाया सभी ने प्यार
प्रियंका चोपड़ा जब तक विदेशों में रहती हैं तब तक तो वह विदेशी अवतार में नजर आती है लेकिन भारत आते ही प्रियंका चोपड़ा यहा देसी अवतार में आ जाती है हाल ही में यही बात सिद्धिविनायक मंदिर में देखने को मिला जब मालती को लेकर प्रियंका भगवान के दर्शन करने पहुंची थी। प्रियंका के इस संस्कारी अवतार को देख सभी लोग जम कर उनकी तारीफ करते नजर आए। प्रियंका के बारे में जैसे ही लोगों को यह जानकारी प्राप्त हुई कि यह अभिनेत्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने वाली है तब उनके चाहने वाले मंदिर के बाहर काफी संख्या के जुट गए क्योंकि हर किसी को इस खूबसूरत हसीना की एक झलक देखनी थी। प्रियंका इस दौरान मीडिया से भी मुखातिब होती नजर आई और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों की भी जानकारी भी दी और साथ में उन्होंने यह बताया कि आने वाले सप्ताह में वह एक बार फिर से विदेशों में चली जाएगी। इस दौरान सभी लोग प्रियंका और उनकी बेटी की खूब तारीफ करते नजर आए और यह कहने लगे कि उन्हें भारत में ज्यादा समय बिताना चाहिए।