प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा इस साल की शुरुआत से ही लगातार नामी राजनेता राघव चड्ढा के साथ संबंधों में रही है। इस साल की शुरुआत में कई मौकों पर इन दोनों को एक दूसरे के साथ में देखा गया था जिसके बाद ही लोग यह बात कहने लगे थे कि जरूर यह दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में है। इन तस्वीरों के सामने आने के तुरंत बाद परिणीति चोपड़ा ने बहुत ही धूमधाम के साथ अपनी परिवार की रजामंदी से राघव चड्ढा के साथ में सगाई कर ली थी। राघव चड्ढा के साथ उनकी सगाई की तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद किया था और सगाई के बाद ही लोगों को उनकी शादी का इंतजार भी होने लगा है। हाल ही में अपनी शादी के पहले आइए आपको बताते हैं कैसे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे के साथ खूब समय बिता रहे हैं और एक ऐसी जगह पूजा करने पहुंच गए हैं जिसे देखकर लोग इन दोनों के संस्कारों की खूब तारीफ कर रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहुंचे गोल्डन टेंपल, गुरु के दरबार में टेका माथा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी पिछले कुछ समय में लोगों को खूब पसंद आई है। इन दोनों को एक दूसरे के साथ देखकर हर किसी का यही कहना होता है कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हुए प्रतीत होते हैं। वाकई में इसका नजारा एक बार फिर से अमृतसर के गोल्डन टेंपल में देखने को मिला जब बहुत खूबसूरत अंदाज में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे के साथ नजर आ रहे थे। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से संस्कारी अवतार दिखाया और वह अपने होने वाले पति के साथ काफी देर तक यहां पर बातचीत भी करती नजर आई। आइए आपको बताते हैं इन दोनों को यहां पर देखकर कैसे सभी लोग अब इन दोनों की शादी की तारीख के कयास लगाने लगे हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस तारीख को कर सकते हैं शादी, गोल्डन टेंपल में दोनों ने बिताया खास पल
परिणीति चोपड़ा और राघव के ऊपर पिछले कुछ समय में लोगों की नजर लगातार बनी हुई है। हाल ही में इन दिनों अब यह दोनों जब गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं तब सब का इस मौके पर यही कहना है कि जरूर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पहुंचे हुए हैं। कुछ लोगों का यह कहना है कि यह दोनों अपनी शादी का कार्ड सबसे पहले भगवान को देने के लिए यहां पर पहुंचे हैं। बहरहाल बात चाहे जो भी हो इन दोनों की जोड़ी इस दौरान बहुत प्यारी नजर आ रही थी और सभी लोग इस मौके पर इनसे शादी की तारीख भी पूछते नजर आए। यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा खुद इस बात की घोषणा कर सकते हैं की आखिर कब यह दोनों शादी करने जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया तो यही बात कही जा रही है कि साल 2023 के अंत तक यह दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर लेंगे जिसका इंतजार अब उनके हर चाहने वालों को है।