प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत बहन परिणीति चोपड़ा ने भी बहुत शानदार तरीके से बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। हालांकि उनकी बहन फिल्मों में उस तरह की सफलता हासिल नहीं कर सकी जिस तरह की सफलता उनकी बड़ी बहन प्रियंका को मिली है लेकिन साल 2023 में परिणीति लगातार अपने निजी रिश्ते की वजह से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। साल 2023 की शुरुआत से ही परिणीति चोपड़ा की नजदीकीया भारत के एक ऐसे राजनेता के साथ देखी जा रही थी जो बहुत लोकप्रिय है और हाल ही में इन दोनों के बारे में यह बात कही जाने लगी है कि यह दोनों एक दूसरे के साथ सगाई भी कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं परिणीति चोपड़ा आखिर किस राजनेता के साथ इस साल संबंधों में आ गई है और अब बहुत जल्द इन दोनों की सगाई भी होने वाली है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कर सकते हैं जल्दी ही सगाई, सामने आ गई तारीख
प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत बहन परिणीति चोपड़ा इन दिनों एक बार फिर से लोगों के बीच अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चाओं में आ गई है क्योंकि इस साल की शुरुआत से परिणीति चोपड़ा की नजदीकीया जाने माने राजनेता राघव चड्ढा के साथ बढ़ रही थी। राघव चड्ढा के साथ पहली बार जब लोगों ने परिणीति को देखा था तब सभी लोग इसे एक आम मुलाकात समझ रहे थे लेकिन उसके बाद लगातार इन दोनों को कई मौकों पर देखा जा रहा है और हाल ही में अब इन दोनों की सगाई की खबर सामने आने लगी है। हाल ही में परिणीति और राघव की जोड़ी को जिसने भी एक दूसरे के साथ में देखा है तब सभी लोग उन्हे बेहद खूबसूरत करार दे रहे थे और अब आइए आपको बताते हैं आखिर किस तारीख को यह दोनों सितारे एक दूसरे के साथ सगाई करने वाले हैं।
परिणीति और राघव इस तारीख को कर सकते हैं एक दूसरे के साथ सगाई, मिल रही है अब तरफ़ से बधाइयाँ
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जब लगातार एक दूसरे के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे थे कई बड़े सितारों ने इन दोनों को एक दूसरे के लिए मुबारकबाद दे दी थी जिसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि जरूर यह दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर सकते हैं। हालांकि इन दोनों ने खुद तो खुलकर इस बारे में बात नहीं की लेकिन हाल ही में जब परिणीति और राघव फिर से दोबारा देखे गए हैं तब इन दोनों की सगाई की खबर सामने आने लगी है जो इसी महीने हो सकती है। परिणीति चोपड़ा और राघव के बारे में खबर सामने आई है कि 10 अप्रैल को दिल्ली में एक दूसरे के साथ सगाई कर सकते हैं और इस खबर को उनके चाहने वालों ने सुना है तब सभी लोग इन दोनों को बधाई संदेश देने लगे हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसी वजह से अभी भी परिणीति के चाहने वाले उनकी तरफ से इस ऐलान को सुनने को बेकरार नजर आ रहे हैं क्योंकि काफी समय बाद यह पहला मौका होगा जब किसी राजनेता के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री शादी करेगी।