सलमान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अभिनेता माने जाते हैं। शानदार तरीके से यह अभिनेता बड़े पर्दे पर खुद की अभिनय क्षमता को दिखाता है वह वाकई में काबिले तारीफ है।फिल्मों में सिर्फ अपने अभिनय को लेकर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में उनका कद भी इतना बड़ा है कि कोई भी दूसरा सितारा उनसे पंगा लेना नहीं चाहता है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री का कुछ ऐसे सितारे भी है जो सलमान खान के साथ पंगा ले चुके हैं और इसी वजह से सलमान खान और उन सितारों के बीच 36 का आंकड़ा है। आइए आपको मिलाते हैं बॉलीवुड के उन सितारों से जिससे सलमान खान बात तो क्या उन्हें देखना तक नहीं चाहते।
विवेक ओबेरॉय
सलमान खान के बारे में जब यह बात कही जाती है कि उनका सबसे ज्यादा मनमुटाव किस शख्स के साथ है तब सबसे पहले लोग विवेक ओबेरॉय का नाम लेते नजर आते हैं। विवेक ओबरॉय और सलमान खान के बीच मनमुटाव इस वजह से हुआ था क्योंकि जब सलमान ऐश्वर्या के साथ रिश्ते में थे तब विवेक भी ऐश्वर्या के साथ नजदीकी बढ़ा रहे थे और यही बात सलमान खान को पसंद नहीं आई थी जिसके बाद से अब तक इन दोनों के बीच मनमुटाव चला आ रहा है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान ने एक दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम किया है लेकिन फिल्म भारत के बाद से ही इन दोनों के बीच में बहुत मनमुताव हो चुका है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान से इस फिल्म में काम करने का वादा किया था लेकिन एन मौके पर वह अपने वादे से मुकर गई जिसकी वजह से कैटरीना कैफ को इस फिल्म में शामिल होना पड़ा। इसके बाद से ही सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा से बात करना बंद कर दिया है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच का मनमुटाव। जगजाहिर है। वैसे तो अभी यह महफिल में दोनों एक दूसरे से हंस के मिलते हैं लेकिन आपको बता दे कि रणबीर से सलमान खान का मनमुटाव वजह से हुआ था क्योंकि रणबीर कपूर ने सलमान खान के साथ दोस्ती के बहाने कैटरीना कैफ के साथ प्यार कर लिया था। सलमान खान ने खुलेआम इस बात का ऐलान भी किया था कि रणबीर ने बस कैटरीना कैफ से दोस्ती करने के लिए ही उनका सहारा लिया था जिसकी वजह से ही वह उन्हें पसंद नहीं करते हैं।
अरिजित सिंह
सलमान खान और अजय अरिजीत सिंह का मनमुटाव तो लाखों लोगों के सामने हो गया था। एक अवार्ड सेरेमनी में सलमान खान उसे होस्ट कर रहे थे और अपने मजाकिया अंदाज से वह दूसरे कलाकारों का मजाक बना रहे थे लेकिन इन सब के बीच अरिजीत सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया था जिससे सलमान खान की बोलती बंद हो गई थी। उसके बाद उन्होंने अपने फिल्म में से अरिजीत सिंह के सारे गानों को निकलवा दिया था और उसके बाद से ही इन दोनों की बातचीत ना के बराबर होती है जिसकी वजह से ही अरिजित को सलमान अब अपनी फिल्मों में गाने का मौका नहीं देते हैं।