रेखा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अभिनेत्री में से एक है जो आज 60 वर्ष की उम्र को पार करने के बाद भी अपनी खूबसूरत अदाओं से सबको दीवाना बना देती है। रेखा फिल्मों से ज्यादा अपने निजी संबंधों की वजह से भी अपने जीवन में चर्चा में रहती है। अमिताभ बच्चन के साथ निजी संबंध हो या फिर कई नामी सितारों के साथ मनमुटाव हो। हर जगह पर रेखा का नाम सुर्खियों में रहा था और आपको बता दे की एक समय में रेखा का सबसे ज्यादा मनमुटाव शत्रुघ्न सिन्हा के साथ हुआ था जब यह दोनों एक साथ फिल्म खून भरी मांग में कम कर रहे थे। इस फिल्म में काम करने की दौरान इन दोनों की नजदीकियो के किस्से फैल रहे थे लेकिन इन दोनों का मनमुटाव भी बहुत ज्यादा चर्चा में था। आइए आपको बताते हैं आखिर किस वजह से इस फिल्म में काम करने के दौरान इन दोनों नामी सितारों के बीच मनमुटाव की स्थिति हो गई थी।
रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच बढ़ गई थी हद से ज्यादा बात, देखना नहीं करते थे दोनों एक दूसरे को पसंद
रेखा का संबंध आमतौर पर तो बॉलीवुड में नामी सितारों के साथ अच्छा रहा है लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फिल्म खून भरी मांग में उनकी बात काफी बढ़ गई थी। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा की एक बात रेखा को पसंद नहीं आई थी जिसकी वजह से हीं वह उन्हें नजरअंदाज करने लगी थी और इन दोनों के बीच काम करवाना बहुत मुश्किल हो गया था। हालांकि फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने इन दोनों के बीच सुलह करवाने की काफी कोशिश की लेकिन वह पूरी तरह से नाकाम हो गए जिससे ऐसा लग रहा था जैसे इन दोनों का रिश्ता अब कभी नहीं जुड़ेगा। लेकिन आइए आपको बताते हैं रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच फिर किसने सुलह करवाई थी।
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी ने करवाई थी रेखा से दोबारा दोस्ती, इस वजह से दोनों ने मिलाया था हाथ
शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा के बीच जब फिल्म खून भरी मांग में मनमुटाव हो गया था तब ऐसा लग रहा था जैसे इन दोनों के बीच कभी दोस्ती नहीं हो पाएगी लेकिन तभी अचानक से इन दोनों की दोस्ती करवाने का जिम्मा शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने लिया। पूनम सिन्हा को यह बात बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही थी की रेखा शत्रुघ्न सिन्हा से बातचीत नहीं कर रही है और सभी बड़े समारोह में उन्हें नजरअंदाज कर रही है। उन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और इसी वजह से उन्होंने इन दोनों की दोस्ती करवाने की ठान ली। रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा भी आपस में हुए इस मनमुटाव से बिल्कुल खुश नहीं थे और इसी वजह से इन दोनों ने भी पूनम सिन्हा की बात को मानकर दोस्ती का हाथ एक दूसरे की तरफ बढ़ा दिया। जिसके बाद इन दोनों ने और भी कई फिल्मों में अपनी शानदार अभिनय का जलवा दिखाया और इन दोनों के चाहने वाले भी इस बात से बहुत खुश हुए की शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा के बीच फिर से दोस्ती शुरू हो गई।