माधुरी दीक्षित बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में धक धक गर्ल के नाम से पहचानी जाती है। इस खूबसूरत अभिनेत्री की लोकप्रियता ऐसी है कि 55 वर्ष की उम्र में भी जब यह अभिनेत्री पर्दे पर नजर आती है तब सभी लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते हैं। इस उम्र में भी माधुरी ना सिर्फ शानदार अभिनय दिखाती है बल्कि कई बार जब वह छोटे पर्दे के धारावाहिक पर आती है तब वह अपने जीवन के कुछ ऐसे किस्से को साझा करती है जो बहुत ही रोमांचक होते हैं। ऐसा ही किस्सा माधुरी दीक्षित ने कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो पर साझा किया था जब वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर आई थी। इस शो में माधुरी ने बताया था कि उनके घर पर एक अनजान शख्स आ गया था जिसको देखते ही वह परेशान हो गई थी। आइए आपको बताते हैं कौन था वह अनजान शख्स की सच्चाई जानने के बाद माधुरी दीक्षित के पैरों तले से जमीन खिसक गई थी।
माधुरी दीक्षित ने बताई अपनी यह रोमांचक कहानी, अनजान शख्स घुस गया था उनके घर में
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी लोकप्रियता सारी हदों को पार कर जाती है। दरअसल कई बार यह देखा गया है कि सितारों की एक झलक पाने के लिए लोग सारी हदों को पार कर जाते हैं और कुछ ऐसा ही हाल हो गया था माधुरी दीक्षित के साथ जब एक या दो नहीं बल्कि 4 शख्स उनके घर में आ गए थे। माधुरी ने बताया कि दरअसल उनके घर के बिजली का बोर्ड खराब हो गया था जिसके बाद माधुरी दीक्षित ने फोन करके अपने बोर्ड को ठीक करवाने के लिए कुछ लोगों को बुलाया जिसके लिए एक या दो नहीं बल्कि 4 लोग आ गए। आइए आपको बताते हैं उन चार में से एक शख्स की सच्चाई जानकर कैसे माधुरी दीक्षित के पैरों तले जमीन खिसक गई।
माधुरी दीक्षित के घर में घुस आया था यह अनजान शख्स, माधुरी को सच्चाई जान कर नही हुआ था यकीन
माधुरी दीक्षित हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर नजर आई थी जहां आइए अभिनेत्री ने बताया की एक अनजान शख्स उनके घर में घुस आया था और माधुरी की हालत उसे देख कर बेहद खराब हो गई थी। दरअसल जो चार शख्स माधुरी के घर पर बोर्ड ठीक करने आए थे उनमें से तीन लोग लगातार माधुरी के घर के बोर्ड को ठीक करने में लगे थे वही दूसरी तरफ चौथा शख्स लगातार माधुरी को देखे जा रहा था। सिर्फ यही नही जब माधुरी के घर का बोर्ड ठीक हो गया उसके बाद उन चारों में से तीन शख्स तो चले गए लेकिन चौथा शख्स वही खड़ा रहा। माधुरी उस शख्स को देख थोड़ा सोच में पड़ गई और उसके बाद हिम्मत करते हुए माधुरी ने उससे पूछा की आप कौन हो तब उस शख्स ने बताया कि वह बस माधुरी को देखने के लिए पहुंचा हैं। इतना कहने के बाद वह शख्स माधुरी के घर से चला गया जिसके बाद माधुरी ने चैन की सांस ली।