विराट कोहली विश्व क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं जो हमेशा ही मैदान पर अपने शानदार खेल की वजह से पहचाने जाते हैं। सिर्फ मैदान पर शानदार खेल ही नहीं बल्कि कई बार निजी संबंधों की वजह से विराट लोगों के बीच चर्चा में आ चुके हैं। दरअसल विराट कोहली काफी अच्छे नजर आते हैं और इसी वजह से कई बार नामी सितारे उनसे अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। हाल ही में अब एक महिला खिलाड़ी चर्चा में आ चुकी है जिन्होंने 2014 में विराट कोहली के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन विराट कोहली ने उनके साथ शादी ना करने का ऐलान किया था। हाल ही में अब वही महिला खिलाड़ी मां बनने वाली है जिसकी खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। आइए आपको बताते हैं कौन है वह खूबसूरत महिला खिलाड़ी जो अब मां बनने वाली है जिस की खबर सुनते ही सभी लोग अब उन्हें खूब बधाई संदेश देने लगे हैं।
विराट कोहली से करना चाहती थी यह महिला खिलाड़ी शादी, 2014 में किया था अपने प्यार का इजहार
विराट कोहली विश्व क्रिकेट सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक है जो कई बार मैदान के बाहर अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चाओं में आ चुके हैं। दरअसल 2014 में इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी डेनियल वाय्येट ने विराट कोहली के सामने अपनी शादी का प्रस्ताव रखा था। 2014 में इंग्लैंड की यह महिला खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में थी और उस समय में विराट कोहली भी शानदार तरीके से रन बनाते नजर आ रहे थे और इसी वजह से डेनियल ने विराट कोहली को यह कहा था कि वह उन्हें पसंद करती है और उन से शादी करना चाहती हैं जिसके जवाब में विराट कोहली ने साफ रूप से इनकार कर दिया था और बदले में उन्हें अपना बल्ला तोहफे में दिया था। आइए आपको बताते हैं कैसे इस प्यार के इजहार के 9 सालों के बाद अब यह महिला खिलाड़ी मां बनने जा रही है।
डेनियल वाय्येट के दोस्त ने दी मां बनने की जानकारी, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
विराट कोहली से प्यार का इजहार करके चर्चाओं में आने वाली इंग्लैंड की खिलाड़ी डेनियल के बारे में हाल ही में उनके साथ रहने वाली महिला खिलाड़ी सारा टेलर ने यह जानकारी दी है कि बहुत जल्द अब वह मां बनने का सुख प्राप्त करने वाली है। दरअसल पिछले 3 सालों से सारा और डेनियल एक दूसरे के साथ संबंधों में है और यह दोनों ही महिला खिलाड़ी एक दूसरे को खूब पसंद करती हैं। जैसे ही विराट कोहली को प्यार का इजहार कर चुकी इस महिला खिलाड़ी के बारे में लोगों को यह जानकारी प्राप्त हुई है कि अब वह मां बनने वाली है तब सभी लोग उन्हें बधाई संदेश देने लगे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें आने वाले बच्चे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। हर किसी को अब इस बात का इंतजार है कि विराट कोहली इस महिला खिलाड़ी को क्या संदेश देते हैं क्योंकि विराट कई मौकों पर इस महिला खिलाड़ी का मैदान में हौसला अफजाई कर चुके हैं।