श्रीदेवी के जाने के बाद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने कदम बॉलीवुड में शानदार तरीके से जमा लिए हैं। देखते ही देखते जाह्नवी कपूर की लोकप्रियता सारी हदों को पार कर रही है और इन दिनों वह अपनी फिल्म बवाल की वजह से बहुत ज्यादा चर्चाओं में है। इस खूबसूरत अभिनेत्री की जोड़ी इस फिल्म में वरुण धवन के साथ लोगों को बेहद पसंद आ रही है। जाह्नवी ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती है बल्कि अक्सर वह कुछ ऐसे बयान भी देती है जिसके कारण लोग उनकी बातें हर जगह करने लगते हैं। हाल ही में इसका नजारा एक बार फिर से तब देखने को मिला है जब जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। आइए आपको बताते हैं जाह्नवी कपूर ने आखिर वरुण धवन को लेकर ऐसी कौन सी बात कह दी है जिसकी चर्चाएं अब हर जगह होने लगी है और सभी लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि जाह्नवी से हसीन और कोई नहीं है।
जाह्नवी कपूर बिता रही है वरुण धवन के साथ खास समय, खुद बता दी इस अभिनेत्री ने अपने बारे में अब ऐसी बात
श्रीदेवी की बड़ी लाडली जाह्नवी कपूर के नाम की चर्चा इन दिनों हर किसी के जुबां पर छाई हुई है इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह अभिनेत्री शादीशुदा अभिनेता वरुण धवन के साथ खूब नजदीकियां बढ़ा रही है। जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन के बारे में कुछ ऐसी बात कही है जिस पर किसी को यकीन नहीं आ रहा है। जाह्नवी ने हाल ही में कहा है कि वरुण के घर में कोई है जो उन्हें पसंद करने लगा है और वह भी उसे बहुत पसंद करती है। जाह्नवी कपूर के मुंह से जिसने भी यह शब्द सुने हैं तब सभी लोग उसके बारे में जानने को बेकरार नजर आ रहे हैं कि आखिर वरुण धवन के घर के किस सदस्य ने उन्हें पसंद कर लिया है। आइए आपको बताते हैं वरूण के घर में ऐसा कौन सा सदस्य है जिसे अब मन ही मन जाह्नवी कपूर भी चाहने लगी है।
वरुण धवन के घर के इस सदस्य पर आ गया है जाह्नवी कपूर का दिल, यह सदस्य भी करता है जाह्नवी कपूर को प्यार
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की नजदीकी पिछले कुछ समय में अपनी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बढ़ रही है। इसी वजह से जाह्नवी कपूर का लगातार वरुण धवन के घर पर आना जाना भी हो रहा था। इन सब खबरों के बीच और जाह्नवी कपूर ने खुद इस बात की सच्चाई बताई है कि जब लगातार उनका वरुण धवन के घर पर आना जाना हो रहा था तब वरुण के घर का एक सदस्य उन्हें अपना दिल दे बैठा है और उनसे प्यार करने लगा है। आपको बता दें कि वरुण धवन के घर में रहने वाला यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि उनका पालतू कुत्ता है जो जाह्नवी कपूर के साथ खूब समय बिताता है और खेलना पसंद करता है। जिसकी वजह से ही जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन के इस पालतू कुत्ते के बारे में यह बात कह दी है कि वह उन्हें मन ही मन पसंद करने लगा है।