श्रीदेवी की लाडली जान्हवी कपूर ने जब से फिल्मों में अपने कदम को रखा है उसके बाद से ही यह खूबसूरत अभिनेत्री लगातार अपनी खूबसूरत अदाओं की वजह से लगातार चर्चाओं में रही है। साल 2018 में फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी आज लोगों की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी है। जान्हवी कपूर के बाद में हाल ही में अब यह खबर सामने आ रही है कि श्रीदेवी की छोटी लाडली खुशी कपूर भी बहुत ही जल्द फिल्मों में अपने कदम को रख सकती है। इन सब खबरों के बीच हाल ही में अब यह बात भी कही जा रही है कि आने वाले समय में खुशी कपूर और जान्हवी कपूर के बीच में मनमुटाव हो सकता है। आइए आपको बताते हैं आखिर किस वजह से इन दोनों बहनों के बीच में मनमुटाव हो सकता है जिसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सबके सामने आ रही है।
जान्हवी कपूर के साथ खुशी कपूर का ही सकता है मनमुटाव, कर रही है अपनी ही बहन के साथ यह गलत काम
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर पिछले कुछ समय में सबसे ज्यादा अपनी खूबसूरत अदाओं की वजह से छाई रही है। हर महफिल में श्रीदेवी की दोनों लाडली अपनी खूबसूरत अदाओं को दिखाती नजर आती है। इन सब के बीच हाल ही में अब जान्हवी की छोटी बहन के बारे में यह खबर सामने आ गई है कि वह चोरी चुपके एक ऐसे शख्स के साथ संबंध बना रही है जिसे जान्हवी कपूर पहले से ही जानती थी। सिर्फ यही नहीं जान्हवी उस शख्स के बेहद नजदीक भी थी जिसके साथ अब उनकी छोटी बहन लगातार नजदीकियां बढ़ा रही है। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन है वह शख्स जिससे जान्हवी कपूर के अच्छे रिश्ते थे लेकिन अब उन्हीं की छोटी बहन उनके पीठ पीछे उस व्यक्ति के साथ संबंध बना रही है।
जान्हवी के प्रेमी के साथ नजर आ रही है खुशी कपूर की नज़दीकियाँ, दोनों बहनों के बीच में हो सकता है मनमुटाव
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर इन दोनों बहनों का प्यार एक दूसरे के साथ बहुत शानदार रूप से नजर आता है। हर किसी का यह कहना होता है कि इन दोनों बहनों से ज्यादा खूबसूरत जोड़ी बॉलीवुड में किसी और के साथ नहीं है लेकिन हाल ही में अब इन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें भी सामने आ रही है। दरअसल जान्हवी जिस अक्षत राजन के साथ एक समय संबंधों में थी इन दिनों अब उसी के साथ खुशी कपूर की नजदीकी बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर हाल ही में जब खुशी कपूर ने अपनी तस्वीर साझा की थी तब इस दौरान अक्षत राजन ने उनकी तस्वीरों पर ऐसी बात कही जिससे इन दोनों के रिश्तो का अंदाजा सबको लग रहा है। जैसे ही लोगों ने खुशी कपूर और अक्षत राजन के रिश्ते को सोशल मीडिया पर देखा है तब सब का यही कहना है कि अपनी बड़ी बहन के प्रेमी के साथ उनकी छोटी बहन नजदीकियां बढ़ा रही है जिसकी वजह से आने वाले समय में इन दोनों के बीच में मनमुटाव हो सकता है।