भारतीय बोर्ड पूरे विश्व के सबसे अमीर बोर्ड में से एक माना जाता है। दरअसल भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता सारी हदों को पार करती जा रही है और यहां के खिलाड़ियों को लोग अपना भगवान मानते हैं। हाल ही में विश्व क्रिकेट के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के संपत्ति के आंकड़ों की जानकारी सामने आई है जिसमें शुरुआती तीन में भारतीय खिलाड़ियों का ही नाम है और यह तीनों खिलाड़ी अथाह संपत्ति के मालिक हैं जो बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं और उनके पास किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं है। जिस किसी ने भी इन तीन खिलाड़ियों के संपत्ति के आंकड़ों को देखा है तब सभी लोगों की आंखें खुली रह गई है क्योंकि यह खिलाड़ी खूब सारा पैसा कमा रहे हैं और साथ में आलीशान जिंदगी भी बिताते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से वह तीन भारतीय खिलाड़ी है जो करोड़ों रुपए अभी तक कमा चुके हैं और बहुत शानदार जीवन बिताते नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली और रोहित शर्मा कमाते है आज भी महीने के करोड़ों, जीते है ऐसी ज़िंदगी
विराट कोहली जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रन मशीन कहे जाते हैं यह खिलाड़ी एक बार फिर से अपने पुराने लय को प्राप्त कर चुका है। आपको बता दें कि विराट कोहली ना सिर्फ मैदान पर शानदार तरीके से रन बनाते हैं बल्कि वह प्रचार करने के लिए भी करोड़ों रुपए वसूल कर लेते हैं। 2022 के आंकड़ों के अनुसार विराट कोहली के पास 1050 करोड़ रुपए की संपत्ति है जिसके कारण वह भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट के बारे में तो यह चर्चा भी की जाती है कि वह जो पानी पीते हैं उसकी कीमत 3000 से 4000 लीटर के बीच की होती है। रोहित शर्मा जो विराट कोहली के बाद कप्तानी संभाल चुके हैं उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। रोहित ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं बल्कि आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी उनके ऊपर खूब पैसा खर्च करती है जिसकी वजह से रोहित शर्मा की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। रोहित शर्मा के पास 2022 के आंकड़ों के अनुसार ₹214 करोड़ की संपत्ति है और इसके अलावा रोहित आईपीएल और विज्ञापन के जरिए भी खूब सारा पैसा कमा रहे हैं जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है।
महेंद्र सिंह धोनी के पास भी नही है पैसों की कोई कमी, है कुल इतनी सम्पति
महेंद्र सिंह धोनी जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है इस खिलाड़ी की लोकप्रियता भी भारत में सबसे ज्यादा है। भले ही धोनी अब भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में अभी भी वह सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं और उनकी संपत्ति के आंकड़ों में थोड़ी सी भी कमी नहीं आई है। 2022 की समाप्ति के बाद धोनी के आंकड़े जब सामने आए हैं तब उसमें वह 1030 करोड़ रुपए के मालिक हैं और यही नहीं इसके अलावा धोनी कई व्यवसाय और विज्ञापनों में अभी भी सक्रिय हैं जिसकी वजह से उनकी कमाई में लगातार तेजी देखी जा रही है। धोनी साल 2023 में भी आईपीएल खेलते नजर आएंगे जिससे उनके इन संपत्ति के आंकड़ों में और भी बढ़ोत्तरी देखी जाएगी।